Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने की जल संरक्षण को लेकर अच्छी पहल, करोड़ों लीटर जल होगा संग्रहित

The water we take from the treasures of nature, we have to return it too: Archana Chitnis

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस द्वारा चलाए जा रहे जल जागरूकता अभियान के तहत उनके नेतृत्व में बुरहानपुर के ग्राम बहादरपुर और ग्राम लोनी में ग्रामीणों और कृषकों ने जन सहभागिता से 4 जल संरचनाओं के कार्यों का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरूआत की। इससे दोनों गांवों में करीब 3 करोड़ 33 लाख लीटर जल संग्रहित हो सकेगा।

3 जल संरचनाओं का किया जा रहा निर्माण

ग्राम बहादरपुर में एक जल संरचना तो वहीं ग्राम लोनी में 3 जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। ग्राम लोनी में 3 जल संरचनाओं का निर्माण हेतु कार्य आरंभ हुआ। जिसमें एक तालाब का निर्माण होगा तो वहीं दो नालों के गहरीकरण के साथ ही जल संरचना बनेगी। तालाब की पाल की लंबी 60 मीटर लंबी एवं 4 मीटर ऊॅचाई रहेगी। इससे 2 करोड़ 25 लाख लीटर जल संग्रहित होगा। दो अन्य जल संरचनाएं जो 12 मीटर चौड़ी एवं 300 मीटर लंबी होकर उसकी गहराई 1 मीटर तक होगी। इससे कुल 72 लाख लीटर पानी संग्रहित होगा। ग्राम बहादरपुर में एक जल संरचना का निर्माण हो रहा है, यह जल संरचना 12 मीटर चौड़ी एवं 300 मीटर लंबी होकर उसकी गहराई 1 मीटर तक होगी। इससे 36 लाख लीटर पानी संग्रहित होगा। इसके अतिरिक्त आसपास के क्षेत्र में भू-जलस्तर में वृद्धि तथा निस्तार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।

अभी से शुरू करना होगा प्रयास

पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा कि पानी के संरक्षण के लिए हमें अभी से ही प्रयास शुरू कर देने चाहिए। साथ ही उन्होंने जल संचय के लिए 100 दिन का अभियान शुरू करने का आव्हान किया था, उसी के तहत बुरहानपुर के अनेक ग्रामों में किसानों-ग्रामीणों के साथ मिलकर जन सहभागिता से जल संरचनाओं का निर्माण कार्य जारी है। हमने ग्राम पातोंडा के उप गांव भोलाना में जल जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया था। इसके बाद ग्राम बोरसल, ग्राम लोनी एवं ग्राम बहादरपुर में जल संरचनाओं का निर्माण के कार्य की शुरुआत कर दी गई है। अतिशीघ्र अन्य ग्रामों में भी इस प्रकार के कार्य आरंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर जिले में एक असाधारण अद्धभुत आवश्यक अभियान चल रहा है। यह अचानक नहीं हुआ। सतत् प्रयास व ग्रामीणों, पंचायत, आरईएस, डब्ल्यूआरडी एंव जिला प्रशासन के बीच परस्पर सामांजस्य व विश्वास से ही संभव हो सका है।

जन सहभागिता, जनसहयोग से आगे बढ़ेगा अभियान

गांव में जल समितियों का गठन किया जा रहा है। जल समितियां जन सहयोग बैंक में जमा कर रही है। जन सहभागिता, जनसहयोग से आत्मविश्वास के साथ अभियान आगे बढ़ेगा। अभियान के अंतर्गत जन संवाद से समस्त जल संबंधित कार्य किया जाना तय किया गया है। बुरहानपुर जिले का गांव-गांव व क्षेत्रवार वाटर शेड व टोपोग्राफी भी कराई जा रही है। श्रीमती चिटनिस ने जिला प्रशासन को विशेष कर बुरहानपुर कलेक्टर प्रविण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री अदिती गर्ग का सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट