Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Film 2018 Entry in oscars 2024: ऑस्कर में मलयालम फिल्म 2018 की एंट्री, जानें कितने साल और किस फिल्म के बाद मिली भारतीय मूवी को जगह

Film 2018 Entry in oscars 2024

Oscars 2024: Malayalam Film 2018 Is India’s Official Entry

Oscars 2024: ऑस्कर 2024 में मलयालम फिल्म 2018 को ऑफिशियल एंट्री मिल गई है। टोविनो थॉमस (Tovino Thomas) की फिल्म 2018: एवरीवन इज ए हीरो के नाम से भी चर्चित है। कन्नड़ फिल्म निर्देशक गिरीश कसारवल्ली के नेतृत्व वाली जूरी ने इसकी घोषणा की है। हालांकि फिल्म 2018 ऑस्कर पुरस्कार के लिए तब एलिजेबल होगी, जब नामांकन सूची में इसे जगह मिल जाएगी।

Oscars 2024: दरअसल, यह फिल्म 2018 बाढ़ पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। इसमें दिखाया है कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में जीत हासिल की जाती है। फिल्म की पूरी कहानी मानवता पर केंद्रित है। 2018 में बाढ़ ने केरल के कुछ क्षेत्रों को तबाह कर दिया था। इसे पर्दे पर दिखाया गया है।

फिल्म की कहानी क्या
Oscars 2024: फिल्म 2018 में टोविनो थॉमस का लीड रोल है। इनके अलावा आसिफ अली, लाल, नारायण, कुंचाको बोबन और अपर्णा बालमुरली भी लीड रोल निभाए हैं। फिल्म मई में रिलीज हुई थी। इसे बनाने पर 30 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। फिल्म ने भारत में 92.85 करोड़ और वर्ल्डवाइड 180 करोड़ रुपए की कमाई की थी

किस कैटेगिरी में नॉमिनेशन
Oscars 2024:फिल्म 2018 बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगिरी में ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट की जाएगी। वर्ष 2002 में आमिर खान की फिल्म लगान के बाद कोई इंडियन एंट्री को ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेट नहीं किया गया था। उससे पहले दो फिल्में अंतिम पांच में जगह बनाई थीं। ये फिल्म हैं- मदर इंडिया और सलाम बॉम्बे।

10 मार्च को होगी अवॉर्ड की घोषणा
Oscars 2024: 96वां ऑस्कर अवॉर्ड की घोषणा 10 मार्च को लॉस एंजिल्स में की जाएगी। इसके लिए दुनियाभर की फिल्मों का अलग-अलग केटेगरी में चयन एवं नोमिनेशन होगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट