Mradhubhashi
Search
Close this search box.

अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को मिला विधायक का समर्थन

बड़वाह। बड़वाह में पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चे की कलम बंद हड़ताल को समर्थन देने विधायक सचिन बिरला आंदोलन स्थल पर पहुंचे। संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारियों ने विधायक को मोर्चे की मांगों से अवगत किया।

अनुकंपा के छह सौ लंबित प्रकरणों का निपटारा किया जाए।

मोर्चे के पंचायत सचिव संगठन की मांग है कि सातवां वेतनमान दिया जाए, पंचायत सचिवों की पदोन्नति समन्वयक अधिकारी के पदों पर की जाए, अनुकंपा के छह सौ लंबित प्रकरणों का निपटारा किया जाए। इसके साथ ही ग्राम रोजगार सहायक संघ की मांग है कि ग्राम रोजगार सहायक को 5 जून 2018 की नीति के अनुसार वेतन निर्धारण किया जाए और स्थानांतरण प्रक्रिया का लाभ दिया जाए।

संयुक्त मोर्चे की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी होनी चाहिए। मैं हमेशा मोर्चे के साथ हूं और उनकी लड़ाई में साथ हूं। मोर्चे की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखूंगा। संयुक्त मोर्चे की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया जाएगा। विधायक सचिन बिरला इस दौरान विधायक एवं आंदोलन कर्मचारियों ने तीन दिवंगत पंचायत कर्मियों भैयालाल चौहान, जमशेद खान और मंशाराम को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

बड़वाह से मृदुभाषी के लिए विपिन जैन की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट