Mradhubhashi
Search
Close this search box.

रामनवमी पर भक्ति के रंग में भंग : देश के कई इलाकों में हिंसा

अजब एमपी का गजब मौसम, 15 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा में रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। गुरुवार को वडोदरा में रामनवमी की यात्रा निकाली जा रही थी। फतेपुरा गराना पुलिस चौकी के पास अचानक शोभायात्रा पर पथराव शुरू कर दिया गया।

इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक धार्मिक स्थल के नजदीक दोनों पक्षों में झड़प हुई। तुरंत ही पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों को पकड़ने की शुरुआत कर दी है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को मौके पर उतारा गया है।
हावड़ा :
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के जश्न के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान शोभायात्रा पर पत्थर फेंके गए। सड़कों खड़े वाहनों को फूंक दिया गया। इस हिंसा में करीब 10 लोग घायल हुए। वहीं, पुलिस ने मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में दंगा नियंत्रण बल सहित भारी पुलिस भी तैनात किया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दंगाइयों को देश का दुश्मन कहा और चेतावनी दी। उधर, प. बंगाला के ही बांकुरा में जुलूस रोकने पर हंगामा हुआ।
लखनऊ :
यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित जानकीपुरम में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा में दो समुदाय आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा कि दोनों पक्षों के बीच धार्मिक नारों को लेकर बवाल हो गया। देखते ही देखते एक-दूसरे पर पत्थर फेंके जाने लगे। हालांकि, पुलिस ने घटना को हलका बल प्रयोग कर शांत करा लिया। मामले में दोनों पक्षों से करीब 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जलगांव :
महाराष्ट्र के जलगांव जिले में रामनवमी की शोभा यात्रा निकल रही थी। इसी दौरान एक धार्मिक स्थल में प्रार्थना चल रही थी। इस धार्मिक स्थल पर प्रार्थना कर रहे लोगों ने शोभा यात्रा में गाने बजाए जाने पर ऐतराज जताया और डीजे बंद करने को कहा। इससे दोनों पक्षों के लोगों में भिड़ंत हो गई। इसके अलावा महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में भी दो पक्षों में रामनवमी से पहले झड़प होने से सांप्रदायिक तनाव फैल गय। दोनों ही जगह पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
औरंगाबाद :
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कुछ युवाओं के बीच झड़प होने के बाद 500 से अधिक लोगों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पर हमला कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिंसा किराडपुरा में हुई, जहां एक प्रसिद्ध राम मंदिर है। राम मंदिर सुरक्षित है। 6 से 7 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
दिल्ली :
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी में रामनवमी के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने नियमों के खिलाफ मार्च निकाला, जिसके बाद इलाके में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को टालने के लिए दंगा रोधी बल को तैनात करना पड़ा। दिल्ली पुलिस ने एक समूह के लोगों को रामनवमी महोत्सव के तहत जहांगीरपुरी में प्रतिमा यात्रा निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। पिछले साल हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में इसी इलाके में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान वहां दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के मद्देनजर पुलिस ने यह कदम उठाया था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट