Mradhubhashi
Search
Close this search box.

कोरोना का हॉटस्पॉट बना दिल्ली, पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 5% के करीब

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। लगातार पांचवें दिन नए मामले 3 हजार से ज्यादा मिले हैं। रविवार को देश में कोरोना के 3,157 केस मिले। वहीं, 26 लोगों की इंफेक्शन के चलते मौत हुई। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस 19,092 से बढ़कर 19,500 हो गए। एक ही दिन में एक्टिव केस में 400 की बढ़त हुई है।

सोमवार को देश का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 1.07% हो गया। रविवार तक यह 0.71% था। वीकली पॉजिटिविटी रेट भी 0.68% से बढ़कर 0.70% हो गया। हालांकि, कल 2,723 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। सबसे ज्यादा 1,485 मामले दिल्ली में मिले। इसके बाद हरियाणा में 475, केरल में 314, उत्तर प्रदेश में 268, महाराष्ट्र में 169 और कनार्टक मे 104 केस दर्ज हुए हैं। 24 घंटे में हुई 26 मौतों में से 21 केरल में हुई हैं। दिल्ली में बढ़ते केसों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दो अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड्स की संख्या को बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट