इंदौर मे संदिग्ध अवस्था में मिला 22 वर्षीय नर्स का शव, क्षेत्र मै फैली सनसनी - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
///

इंदौर मे संदिग्ध अवस्था में मिला 22 वर्षीय नर्स का शव, क्षेत्र मै फैली सनसनी

इंदौर मे संदिग्ध अवस्था में मिला 22 वर्षीय नर्स का शव, क्षेत्र मै फैली सनसनी

इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक नर्स का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फेल गई । परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका के हाथ में कुछ नीडल के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों का कहना है कि, दीपिका की हत्या की गई है।

वही मृतका के भाई नितिन प्रजापति का कहना है कि, उनकी बहन 22 वर्षिय दीपिका प्रजापति खंडवा की रहने वाली है। वह इंदौर में एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। शनिवार देर रात दीपिका की नाइट शिफ्ट थी, वह नाइट शिफ्ट करने के बाद अपने अस्थाई घर तेजाजी नगर के लिए लौट रही थी। उस दौरान वह भंवरकुआं थाना क्षेत्र में क्यों उतरी। उसके बाद क्या हुआ इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिजनों का कहना है कि, दीपिका की हत्या की गई है।

नीडील के निशान पुलिस को दिखाई दिए हैं

घटना को लेकर डीसीपी जोन 4 आर के सिंह का कहना है कि, पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही है। हाथ में कुछ नीडील के निशान पुलिस को दिखाई दिए हैं। लेकिन शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ आगे की जानकारी दे पाएगी।