Mradhubhashi
Search
Close this search box.

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मनाई महात्मा गांधी की जयंती

सारंगपुर। ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस जनों ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मनाई। सर्वप्रथम गांधी चौक पहुंचकर कांग्रेस जनो ने उनकी प्रतीमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

कार्यक्रम का संचालन कर रहे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अली ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमेशा ही नई तालीम को जानने और उसे अपनाने के समर्थन में रहे।  उन्होने सत्य की राह पर चल कर सत्याग्रह की नींव रखी। हमे महात्मा गांधी के बताए गए मार्ग पर चल कर हमे अंहिंसा का रास्ता अपनाना चाहिए।साथ ही लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के चलते श्री अली ने उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान ग्राम तारागंज से नंद किशोर पुष्पद, नितिन पुष्पद, सूरज वर्मा, सुरेश वर्मा, राम बाबू पुष्पद, सीताराम पुष्पद, धर्मेंद्र पुष्पद, सतीश पुष्पद, राकेश पुष्पद, अनिल पुष्पद, कैलाश पुष्पद ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट