Mradhubhashi
Search
Close this search box.

कांग्रेस ने गैस सिलेंडर के बढ़ते भावों को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन

भोपाल। मध्य प्रदेश में रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी होने पर राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई हो लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अनोखा प्रदर्शन किया है।

महिलाओं को रक्षाबंधन के उपहार में लकड़ी के गट्‌ठा सौंपे

मंगलवार को कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में सिलेंडर की मृत्यु पर गरुण पुराण का पाठ किया। साथ ही उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन के उपहार में लकड़ी के गट्‌ठा सौंपे। इस अवसर पर मनोज शुक्ला ने कहा कि देश में पेट्रोल, खाने का तेल, रसोई गैस जैसी आम आदमी की जरूरत के सामान के दाम तेजी से बढ़ रहे है।

सरकार को आम जनता से कोई लेना देना नहीं है

कोरोना काल में आम जनता को आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से गुजर बसर करना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद भाजपा की केन्द्र सरकार आम जनता पर बोझ डाल रही है। इस सरकार को आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। बता दें रसोई गैस की कीमत 25 रुपएकी बढ़ोतरी हुई है। अब घरेलू गैस सिलेंडर अब 840 की जगह 865 रुपए में मिलेगा। डेढ़ महीने में रसोई गैस की कीमत पर 50 रुपए बढ़े है। मार्च से अब तक सिर्फ 10 रुपए कीमत में घटाए गए।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट