Mradhubhashi
Search
Close this search box.

कलेक्टर ने मेघनगर क्षैत्र का आकस्मिक भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया

झाबुआ। कलेक्टर रजनी सिंह के द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय मेघनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया यहां पर छात्र-छात्राओं से रूबरू चर्चा की एवं शैक्षणिक गुणवत्ता के संबंध में वि़द्यार्थियों से प्रश्न उत्तर पुछे गये। यहां पर निर्वाचन नामावली के पुर्ननिरक्षण के संबंध में बी.एल.ओ. से चर्चा की इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्रीमती अंकिता प्रजापति तहसीलदार आर.एस. चैहान, प्राचार्य श्रीमती वर्षा चैरे भी उपस्थित थी।

इसके पश्चात् कलेक्टर महोदय के द्वारा फुटतलाब ग्राम में शासकीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया विद्यार्थियों से शैक्षिणक गतिविधियों के बारे में चर्चा की एवं मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया, अनियमित होने पर यहां के समूह को हटाये जाने के निर्देश एवं प्रभारी को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात् शासकीय विद्यालय अगराल का निरीक्षण किया एवं छात्र-छात्राओं से रूबरू चर्चा कर व्यवस्था के संबध्ं में जानकारी प्राप्त की।

अर्चित अरविन्द डांगी { मध्यप्रदेश, रतलाम }

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट