सारंगपुर। बढ़ती महंगाई, बेरोजग़ारी, बिजली के बिल, जासूसी कांड, किसान बिल के विरोध में गत दिवस कांंग्रेस द्वारा भोपाल में सीएम निवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया था। लेकिन पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठी और वाटर केनन चलाई थी। इसपर नाराज काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सारंगपुर में भी प्रदर्शन किया।
शिवराज सरकार की बर्बरता ने ब्रिटिश राज की याद दिला दी है। यह कहना है पुलिस की कार्रवाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ का। दरअसल युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, पूर्व केबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह, प्रियवृत सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर वाटर केनन का इस्तेमाल किया था और गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने सीएम शिवराज का पुलता दहन करने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक बार फिर खदेड़ा गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अली सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।