Mradhubhashi
Search
Close this search box.

उत्तर भारत से आई बर्फीली हवा के कारण मौसम के बदले तेवर

उज्जैन। उत्तर भारत से आई बर्फीली हवा के कारण उज्जैन में मौसम के तेवर ठंडे हो गए हैं। हालत यह है कि दो दिन के खासे कोहरे के बाद तीखी ठंडी हवाओं ने दिन-रात के तापमान में भारी गिरावट कर दी है। दिन के तापमान में 7 डिग्री की गिरावट वही रात के पारे को भी तापमान लुढ़का दिया और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री पर आने से सीजन की सबसे ठंडी रात हो गई थी।

उज्जैन में शुक्रवार से ही सर्द हवाओं ने डेरा जमा लिया है। इससे तापमान में एकाएक गिरावट आ गई। तेज धूप होने बावजूद ठंडी हवा से ठंडक बनी हुई है। 2 दिन से बढ़ती ठंड के कारण लोगों ने दिन में ही अलाव जलाकर तापना शुरू कर दिया है। शहर के कई हिस्सों में अलाव जलाकर तापते हुए कई लोगों को देखा गया। अलाव जलाकर तापने वाली मिनल कुशवाह ने बताया कि 2 दिन से मौसम बड़ा सुहाना है धूप में भी ठंड पर असर नहीं कर रही है जिसके कारण दिन में ही अलाव जलाना पड़ रहा है।

शहर में शुक्रवार को सर्द हवाओं के कारण शीतलहर का अहसास होने लगा। दोपहर को गुरुवार की तुलना में 7 डिग्री कम होकर 20 डिग्री पर आ गया। सर्द हवाओं के कारण एकाएक ठिठुरन बढ़ गई। इसका असर रात के तापमान में हुआ बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को तापमान 14.2 डिग्री था, यह गुरुवार-शुक्रवार रात को 10.7 डिग्री पर आ गया। इसके पूर्व 10 दिसंबर को रात का तापमान 12 डिग्री रहा था जो इस बार का सबसे कम था। शीतलहर की संभावना के चलते उज्जैन कलेक्टर ने शहर में नगर निगम को अलाव जलाने और बाहर सोने वालों को रैन बसेरे में भेजने के निर्देश दिए है।

उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर के साथ बर्फबारी हो रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में रात का तापमान 10 डिग्री से भी कम हो सकता है।

उज्जैन से मृदुभाषी के लिए अमृत बैंडवाल की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट