Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Chandrayaan-3 Update: प्रज्ञान रोवर चांद पर गड्ढे में गिरते-गिरते बचा, ISRO ने किया नया इंतजाम

Chandrayaan-3 Update: प्रज्ञान रोवर चांद पर गड्ढे में गिरते-गिरते बचा, ISRO ने किया नया इंतजाम

ISRO: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) हर दिन नई-नई जानकारी साझा कर रहा है। इसरो (Chandrayaan-3) ने आज एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। संस्थान ने बताया कि 27 अगस्त यानी रविवार को रोवर को अपनी जगह से 3 मीटर आगे 4 मीटर व्यास वाला गड्ढा मिला।

इसके बाद रोवर को पथ पर लौटने का आदेश दिया गया। अब यह सुरक्षित रूप से नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। बता दें एक दिन पहले अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने आने वाले कुछ दिनों की चुनौतियों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि लैंडिंग बाद रोवर का मूवमेंट कराना सबसे अहम पहलू है। यह भी कहा था कि हमारे पास समय कम है, इसलिए हम समय के खिलाफ दौड़ लगा रहे हैं। चांद पर दिन निकलने तक हमें 10 दिन में जितना हो सके, उतना काम करना है।

Chandrayaan-3 Update: प्रज्ञान रोवर चांद पर गड्ढे में गिरते-गिरते बचा, ISRO ने किया नया इंतजाम
Chandrayaan-3 Update

देसाई के मुताबिक इस बार हमें विजिबिलिटी की समस्या आ रही है। हमारा उद्देश्य एक दिन में रोवर को ज्यादा से ज्यादा मूव कराना है। हम चाहते हैं कि एक दिन में रोवर कम से कम 30 मीटर की मूवमेंट करे। अगर, हम एक दिन में रोवर को 30 मीटर चलाने में सफल होते हैं तो शेष 10 दिनों में 300 मीटर चला सकते हैं। हमें रोवर को घुमाने के दौरान सावधानी बरतनी पड़ती है। दरअसल, मूवमेंट के दौरान देखा जाता है कि कहीं यह गड्ढे में नहीं गिर जाए।

चांद पर क्या-क्या है, सतह कैसी है, तापमान, पानी और मिनरल्स कैसे हैं आदि जानकारी जुटा रहा रोवर को चांद की सतह पर अधिक से अधिक घुमाने के पीछे उद्देश्य इसमें लगे सेंसरों से चांद की सतह पर मिलने वाले डेटा का पता लगाना है। सीधे शब्दों में कहें तो चांद पर क्या-क्या है, चांद की सतह कैसी है, तापमान, पानी और मिनरल्स कैसे हैं, वायुमंडल में किस तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे? इनके बारे में रोवर और लैंडर जानकारियां जुटा रहे हैं।

रोवर को जितना ज्यादा घुमाया जाएगा, उससे चांद के बारे में उतनी नई और रोचक जानकारियां मिल सकेंगी। बता दें चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के रोवर प्रज्ञान का वजन सिर्फ 26 किलो है। इसमें 6 पहिए हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट