Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Captain Varun Singh: आज पंचतत्व में विलिन होंगे शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह

Captain Varun Singh: हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 11 बजे पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा। शौर्य चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट पर पंचतत्व में विलिन होंगे।

भोपाल में होगा अंतिम संस्कार

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को बेंगलुरु से विशेष विमान से भोपाल लाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सेना और प्रशासन के अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। वरुण सिंह 8 दिसंबर को तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी और कैप्टन वरुण सिंह गंभीर अवस्था में जिंदगी से संघर्ष कर रहे थे।

भोपाल में रहता है परिवार

कैप्टन वरुण सिंह का बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी अस्पताल में उन्होंने बुधवार 15 दिसंबर को अंतिम सांस ली। उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले कैप्टन वरुण सिंह तमिलनाडु के वेलिंगटन में कार्यरत थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके पिता सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी कर्नल के. पी. सिंह और मां उमा सिंह भोपाल की सन सिटी कॉलोनी में रहते हैं। वरुण सिंह के छोटे भाई तनुज सिंह नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं।

एक करोड़ की सम्मान निधि की घोषणा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरुण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को एक करोड़ की सम्मान निधि देने की घोषणा की। इसके साथ ही उनकी स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए उनकी प्रतिमा की स्थापित करने के साथ किसी एक संस्था का नामकरण कैप्टन वरुण सिंह के नाम पर करने की घोषणा की है और उनके परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी भी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट