Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Omicron: ओमिक्रोन का खतरा बढ़ा, आने वाले 15 दिन अहम

Omicron: देश में ओमिक्रोन के दस्तक देने के बाद अब वह तेजी से अपना दायरा बढ़ाने लगा है। देश में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली में नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। मुंबई में ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए 31 दिसंबर आधी रात तक धारा 144 लागू कर दी गई है।

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित

शुक्रवार को केंद्र ओमिक्रोन से पैदा हो रहे हालात पर चर्चा करेगा। देश में अगले 15 दिन में चुनौती भरे हो सकते हैं। लंबे समय से कोरोना की तबाही झेल रहा महाराष्ट्र ओमिक्रोन से भी सबसे ज्यादा परेशान है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 32 केस सामने आए हैं। राजस्थान में 17, दिल्ली में 10, केरल में 5, गुजरात में 5, कर्नाटक में 8, तेलंगाना में 7, पश्चिम बंगाल में 1, आंध्र प्रदेश में 1 , तमिलनाडु में 1 और चंडीगढ़ में 1 मामला सामने आ चुका हैं।

मुंबई में सख्ती

ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए मुंबई में ज्यादा सख्ती बरती जा रही है। किसी भी सार्वजनिक सभा, रैली या प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है। नए साल के जश्न और क्रिसमस पर भी सख्ती बरती जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है और जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज नहीं लिए हैं उनके प्रवेश को प्रतिबंधित किया जा रहा है। नियमों का पालन करवाने के लिए बड़ी संख्या में मुंबई पुलिस के जवानों को सड़कों पर उतारा जा रहा है। होटलों और अन्य जगहों पर 50 फीसदी की संख्या में जाने की इजाजत है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट