Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Gomati Chakra: गोमती चक्र की इन उपायों से पाए सुख, समृद्धि, आरोग्य और मन की शांति

Gomati Chakra: धन, समृद्धि, मन की शांति, आरोग्य आदि की प्राप्ति के लिए मानव हमेशा प्रयास करता रहता है। देवी-देवताओं के पूजन के साथ तीर्थाटन और पूजा-उपासना से अपने दुख-दर्दों को दूर कर जीवन सफल बनाने की कामना करता है। कुछ शुभ वस्तुओं के प्रयोग से हम जीवन की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं और उसको सफल, समृद्ध कर सकते हैं। गोनती चक्र ऐसी ही सिद्द वस्तु है। आइए जानते हैं इसके उपायों के बारे में।

गोमती चक्र गोमती नदी में पाए जाने वाले केल्शियम से निर्मित अल्पमौली चक्र होते हैं। सफेद और पीले रंग के इन चक्रों के मध्य भाग में चक्र बना होता है। इनके प्रयोग से कई समस्याओं का अंत होता है और जीवन सफल और सुखमय बनता है।

  • भवन निर्माण करते वक्त 1 सिद्ध गोमती चक्र दक्षिण पूर्व दिशा में इमारत की नींव में दबा देने से वास्तु दोष के अशुभ प्रभाव का निवारण हो जाता है। परिवार समृद्ध और दीघार्यु बना रहता है।
  • घर के किसी सदस्य के बीमार होने पर उसके सिर से 21 सिद्ध अभिमंत्रित गोमती चक्र लेकर मरीज के सिर पर घुमाएं और उसे मरीज के पलंग में बांध दें। इस उपाय से वह जल्दी स्वस्थ हो जाएगा।
  • व्यवसाय में किसी बड़े सौदे की प्राप्ति के समय 11 गोमती चक्र को अपनी जेब में रखकर प्रस्थान करें। कार्य में सफलता मिलेगी।
  • धन की समस्या दूर करने के लिए सात सिद्ध गोमती चक्र लाल कपड़े में लपेटकर लॉकर या तुजोरी में रखें।
  • आत्मविश्वास की कमी को दूर करने के लिए गोमती चक्र की माला गले में धारण करें। निर्णय शक्ति मजबूत होगी।
  • दांपत्य जीवन से जुड़ी दिक्कतें दूर करने के लिए 11 सिद्ध गोमती चक्र को सफेद कपड़े में बांधकर घर की दक्षिण दिशा में फेंक दें। संबंधों में मधुरता आ जाएगी।
  • घर में गोमती चक्र को रखने से धन और आरोग्य की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट