Mradhubhashi
Search
Close this search box.

नारी सम्मान योजना को लेकर कैंप शुरू –

नारी सम्मान योजना को लेकर कैंप शुरू -

मध्यप्रदेश में कांग्रेस द्वारा नारी सम्मान योजन के आगाज़ के बाद आज बुधवार को भोपाल के वार्ड 46 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कैंम्प लगाया गया। महिलाओं को योजना से लभवन्तित करने के लिए उनके फॉर्म भरे गए।साथ ही इस मौके पर क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल मजूद रही।विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस महंगाई से लड़ने के लिए नया फार्मूला लाई है।

नारी सम्मान योजना को लेकर कैंप शुरू -
नारी सम्मान योजना को लेकर कैंप शुरू –

प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी।तो हर घर में 500 रुपए में गैस का सिलेंडर मिलेगा। पंद्रह सौ रुपए हर महिला के अकाउंट में दिए जाएंगे। इस योजना में कोई नियम लागू नहीं है, महिला के आधार कार्ड और अकाउंट नंबर लिया जा रहा है।हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ,वह महिलाओं को पंद्रह सौ रुपये और ₹500 में सिलेंडर दिया जा रहा है। वहीं कांग्रेस की नारी सम्मान योजना पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक दिन का शो था।

उनकी सरकार तो आने नहीं बाली। झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। पहले भी किसान कर्ज माफी, बेरोजगारी भत्ता, कन्यादान योजना के 51 हजार देने का भ्रम फैलाया और अब फिर झूठ बोलने का काम किया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार के दिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में नारी सम्मान योजना कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। कमलनाथ ने कहा है कि यदि सरकार बनती है तो 1500 प्रतिमाह महिलाओं को और ₹500 में सिलेंडर दिया जाएगा। हालांकि भारतीय जनता पार्टी इसे सिर्फ जुमला बता रही है। पार्टी पदाधिकारी कह रहे हैं कि झूठ बोलना कांग्रेस का काम है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट