Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Breaking News : चुनावी साल में CM शिवराज ने किया ऐलान – मऊगंज बना मध्यप्रदेश का 53वां जिला

MP New District Mauganj: अब तक मध्य प्रदेश में 52 जिले और 230 विधानसभाएं क्षेत्र थे, लेकिन अब एमपी में 53वां जिला मऊगंज बन गया है. शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की है. नए जिले मऊगंज में हनुमना, नईगड़ी और देवतालाब तहसील शामिल होगी. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त को नवनिर्मित मऊगंज के जिला मुख्यालय में तिरंगा फहराया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इसकी वकालत की थी। नया जिला बनने से लोगों में खुशी का माहौल है।

चुनावी साल में CM शिवराज की विंध्य को बड़ी सौगात, मध्य प्रदेश को मिला 53वां  जिला

शनिवार को मऊगंज पहुंचे शिवराज ने कहा- विधायक 4 वर्षों से बुला रहे थे, अब आना ही पड़ा। इस मौके पर उन्होंने संबल योजना के लाभ गिनाते हुए कहा कि हम जन्म से लेकर अंतिम विदाई तक रुपए दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कमलनाथ पर हमला बोलते साधते हुए कहा कि उन्होंने तो कई योजनाओं को बंद कर दिया था। राज्य की बहनों को किसी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

रीवा से अलग होगा मऊगंज, बनेगा प्रदेश का 53वां जिला, CM 4 मार्च को कर सकते

मुख्यमंत्री ने 738 करोड़ के 34 कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें से 73.56 करोड़ की लागत के 10 कार्य नए जिले में होंगे। उन्होंने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से संबल योजना के 27310 हितग्राहियों को 605 करोड़ रुपए की सहायता राशि सिंगल क्लिक से भेजी। कार्यक्रम की शुरुआत में धक्का-मुक्की होने पर सीएम ने लोगों से शांति बनाने की अपील करते की। इसके चलते मुख्यमंत्री शिवराज के साथ विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप​ सिंह, पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य एवं मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी, सेमरिया, मनगवां, गुढ़ और सिरमौर विधायक समेत क्षेत्रीय नेता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में श्रम मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं का निर्धनों को लाभ मिल रहा है। संबल योजना निर्धनों के लिए वरदान साबित हो रही है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा, आज से यहां के लोग मऊगंज जिला बोलेंगे। आज मऊगंज के लिए ऐतिहासिक दिन है। रीवा संभाग में अब 5 जिले होंगे। अभी तक इस संभाग में 4 जिले रीवा, सतना, सीधी एवं सिंगरौली हैं, पांचवा जिला मऊगंज होगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट