Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election: कमलनाथ के खिलाफ लड़ेंगे बंटी साहू | 35 नेताओं के नाम पर लगी मुहर | BJP Candidate List

BJP Candidate List

दो दिनों में आएगी BJP उम्मीदवारों की सूची | BJP Candidate List

MP BJP Candidate List: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने दूसरी सूची के उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। अगस्त में पहली सूची जारी करने के बाद अब पार्टी 35 उम्मीदवारों पर सहमति बनाई है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने तय किया है पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ छिंदवाड़ा सीट से भाजपा नेता बंटी साहू को चुनाव लड़ेंगे। राजनगर सीट से घासीलाल, तेंदूखेड़ा से सांसद राव उदय प्रताप सिंह के नाम पर मुहर लगी है।

MP BJP Candidate List: सूत्रों के अनुसार सैलाना से संगीता चारेल, ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह कुशवाहा, लहार से अंबरीश शर्मा का नाम तय है। भितरवार से कौशल शर्मा, मोहन सिंह राठौड़, राजगढ़ से अमर सिंह यादव या प्रताप मंडलोई को मौका मिल सकता है। वैसे, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मुख्य रूप से छिंदवाड़ा, राजगढ़, धार और झाबुआ की सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर बात हुई है

103 सीटों में से 39 पर उम्मीदवार फाइनल
MP BJP Candidate List: भाजपा ने अपनी पहली सूची में पिछले चुनाव में हारी गई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय की थी। प्रदेश की 103 सीटों में से 39 उम्मीदवार तय हैं। दूसरी सूची को लेकर बुधवार को देर रात दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। प्रारंभिक दौर में कुछ सीटों पर अलग से बात हुई है।

MP BJP Candidate List: इन सीटों में सेवड़ा से प्रदीप अग्रवाल या कालीचरण कुशवाहा, डबरा से इमरती देवी, बैतूल से हेमंत MP BJP Candidate List: खंडेलवाल के नाम पर विचार-विमर्श हुआ है। डिंडोरी सीट पर अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और पूर्व जनपद अध्यक्ष महेश धूमकेटी, गजेंद्र करचाम पर बात हुई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों पर चर्चा हुई। बता दें केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक से पहले एमपी भाजपा की कोर कमेटी ने राज्य में दो दिन बैठक की थी। उम्मीदवारों की लिस्ट भी बनाई गई है।

अगस्त में 4 कैटेगरी में सीटें बांटी थीं
MP BJP Candidate List: भाजपा ने अगस्त की बैठक में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीटों को 4 कैटेगरी-A, B, C, D में बांटा था। A कैटेगरी में वे सीटें हैं, जिन्हें भाजपा हर बार जीती है। B कैटेगरी में वे सीटें हैं, जिन पर भाजपा की जीत-हार दोनों रही है। C कैटेगरी की सीटों पर भाजपा कमजोर है। D कैटेगरी की सीटों पर भाजपा अब तक कभी नहीं जीती है।
इस बार भाजपा अपने प्रत्याशियों के चयन में जाति को अधिक तरजीह दे रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट