Mradhubhashi
Search
Close this search box.

टेस्ट में सबसे बड़ी जीत, फिर भी World Campion बनना अभी बहुत दूर

मुंबई। शहर में टेस्ट में मिली शानदार जीत के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड को पछाड़कर एक बार फिर से टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गई है। भारत के फिलहाल 124 अंक है, जबकि कीवी टीम 121 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बात करें तो टीम इंडिया को ज्यादा फायदा नहीं मिला है। पहले भी टीम इंडिया तीसरे स्थान पर थी। अब भी विराट की टीम तीसरे स्थान पर ही है। टीम इंडिया का परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स 58.33 का है।

वहीं, टीम के 42 अंक हैं। भारत ने इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3 मैच जीते हैं। वहीं, एक में टीम को हार और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जब सीरीज की शुरुआत हुई थी तब न्यूजीलैंड के 126 रेटिंग पॉइंट थे। वहीं, भारत के 119 रेटिंग पॉइंट थे। कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। इससे रेटिंग में भारत को फायदा और न्यूजीलैंड को नुकसान पहुंचा।

मुंबई टेस्ट में हार के बाद न्यूजीलैंड की नंबर वन बने रहने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं हैं। भारत साल 2009 में पहली बार टेस्ट की नंबर वन टीम बनी थी। तब टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के सबसे ज्यादा 42 पॉइंट्स हैं। वहीं, श्रीलंका और पाकिस्तान के 24 पॉइंट्स हैं, लेकिन फिर भी टीम इंडिया दोनों टीमों से नीचे है।

ऐसा इसलिए क्योंकि ICC के नियमों के मुताबिक जिस टीम के परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स ज्यादा होते हैं वही टीम टॉप पर होती है। श्रीलंका के परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स 100 हैं।

वहीं, पाकिस्तान के परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स 66.66 हैं। इसलिए ये दोनों टीमें भारत से आगे हैं।

अभी तक विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने कोई भी बड़ा आईसीसी इवेंट नहीं जीता है, अब देखना है की आने वाले इवेंट्स में विराट की कप्तानी में भारत क्या रणनीति अपनाती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट