Mradhubhashi
Search
Close this search box.

भोपाल क्राइम ब्रांच को जादूगर महिला की तलाश, 30000 का इनाम किया घोषित

भोपाल क्राइम ब्रांच को जादूगर महिला की तलाश, 30000 का इनाम किया घोषित

भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस को एक बुजुर्ग जादूगर महिला की तालाश है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने इस बुजुर्ग महिला पर 30 हज़ार रूपए का इनाम भी घोषित किया हैं।महिला प्रदेश अलग अलग हिस्सों में जाकर घरों में रेकी करके बच्चों और महिलाओं को अपना शिकार बनाती हैं। और उनसे केश पैसे और सोने चांदी के जेवरात ठग लेती है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि महिला सम्मोहन करके अपने कब्जे में महिलाओं और उन बच्चों को लेती है।जो जल्द उसकी बातों में आकर बिना किसी को बताए पैसे और जेवरात उसके हवाले कर देते हैं। हालांकि महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस में इन 9479990547, 9407075829 नंबरों पर महिला की जानकारी देने वाले को 30 हज़ार रुपए इनाम देने की बात कही है। बतादें की बुजुर्ग महिला भोपाल में एक बड़ी वारदात अंजाम दे चुकी है।

भोपाल क्राइम ब्रांच को जादूगर महिला की तलाश, 30000 का इनाम किया घोषित
भोपाल क्राइम ब्रांच को जादूगर महिला की तलाश, 30000 का इनाम किया घोषित

टीटीनगर, मंडीदीप, बाड़ी और ब्यावरा में सीसीटीवी फुटेज में देखी गई है। जादूगर महिला पैदल बस में सफर करती है। अलग अलग रेन बसेरा में ठहरती है। पुलिस ने अब तक महिला के बारे में जो जानकारी निकाली है उसे पता लगता है कि महिला का कार्य क्षेत्र सीहोर रायसेन और भोपाल है। वह यहां पर ठगी की वारदात को अंजाम दे दी है।

हालांकि क्राइम ब्रांच भोपाल ने महिला के बारे में कई जानकारियां निकाली है। पुलिस को पता है कि उसने अब तक किन-किन जगहों पर वारदात को अंजाम दिया है। लेकिन बुजुर्ग ठग महिला अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।ऐसे में भोपाल पुलिस के द्वारा नंबर भी जारी किया गया है पुलिस का कहना है कि महिला यदि कहीं पर दिखाई देती है तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट