Mradhubhashi
Search
Close this search box.

थांदला मे भील प्रदेश युवा मोर्चा संगठन ने मनाई अंबेडकर जयंती

थांदला। 14 अप्रैल सिंबल ऑफ नॉलेज विश्व रत्ना बौधिसत्व, सविधान के निर्माता एवं दलितों के मसीहा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में भील प्रदेश युवा मोर्चा ब्लाक महासचिव थांदला जिला झाबुआ के सामाजिक कार्यकर्ता लतेश अड़ द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो सभी कार्यकर्ताओं को भेट की और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प हार माल्यार्पण करके प्रति वर्ष अनुसार इस बार भी 131 जयंती मनाई गई जिसमे उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा कहा गया की इस खडित मूर्ती को हटाकर बहुत ही जल्द नयी मूर्ती बिठाने का ऐलान किया ओर साथ ही नगर पालिका चौराहा पर टंट्या भील की मूर्ति स्थापना करने को लेकर भी कहा गया।

आदिवासी समाज के सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित -: भारतीय ट्राइबल टाइगर सेना प्रदेश अध्यक्ष अनुराग खडिया, बाबुसिह डामोर राष्ट्रीय जयस प्रवक्ता, जयस जिला उपाध्यक्ष बलवेद्र वसुनिया ,लतेश अड़ भील प्रदेश युवा मोर्चा ब्लाक महासचिव थांदला,थांदला जयस प्रभारी मदन डामोर, भारतीय ट्राइबल टाइगर सेना जिला अध्यक्ष दीपेंद्र गरवाल ,भारतीय ट्राईबल पार्टी जिला अध्यक्ष अन्तु परमार,संतोष डामोर,अल्केश वसावा, प्रताप डामोर, सोनू भूरिया,ईश्वर भाबर,रतन सिगाड, पंकज डामोर,अन्य सामाजिक कार्यकरता उपस्थित थे।

थांदला से मृदुभाषी के लिए शाहिद खान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट