Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 15 April 2022: सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में भी ध्यान रहेगा

मेष –

प्रभावशाली तथा अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।अपने संपर्क सूत्रों तथा मित्रों से मेल मुलाकात लाभदायक रहेगी। सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में भी ध्यान रहेगा। व्यवसाय में जैसा वर्तमान में चल रहा है, उसी पर ध्यान रखें। पार्टनरशिप संबंधी कोई ऑफर मिल सकता है। इसे स्वीकार करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवारिक सदस्यों का आपसी सहयोग घर परिवार की व्यवस्था को उचित तथा खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते मौसम की वजह से कुछ सुस्ती व थकान महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृष –

किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे। आप अपनी प्रभावशाली तथा मीठी वाणी द्वारा अपने दूसरों पर अपना प्रभाव बना लेंगे। परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। इस समय व्यवसायिक कार्य निर्विघ्नता से पूर्ण होते जाएंगे। अपनी रुकी हुई पेमेंट कलेक्ट करने मैं ध्यान दें। पारिवार के साथ शॉपिंग तथा मनोरंजन में खुशनुमा समय व्यतीत होगा तथा घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कतें उठ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन –

अपनी आर्थिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे। उसमें सफल भी रहेंगे इसलिए प्रयासरत रहें। पारिवारिक सुख शांति व्यवस्था बनाए रखने में आप का विशेष योगदान रहेगा। व्यवसायिक कार्य प्रणाली और व्यवस्था में समय अनुसार बदलाव करने जरूरी है। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिस के माहौल में राजनीति जैसी गतिविधियां हो सकती हैं। थोड़ा सावधान रहें। खुद को ऐसी गतिविधियों से दूर रखें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इससे आपसे नज़दीकियां बढ़ेगी। प्रेम संबंध भावना प्रधान रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु खान-पान और दिनचर्या संयमित रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क –

फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी और काफी हद तक सफलता भी प्राप्त होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु आय के साधन भी बने रहने से दिक्कत महसूस नहीं होगी। किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है। व्यवसाय में आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम हासिल होने वाले हैं। साथ ही कार्य क्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का योगदान आप के लिए व्यवसाय संबंधी कुछ नई उपलब्धियां प्रदान करेगा। दांपत्य जीवन में वाद विवाद की स्थिति ना बनने दें। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। किसी भी बात को अधिक तूल ना दें। सिर दर्द माइग्रेन कैसी दिक्कत रहेगी। अत्यधिक धूप और गर्मी में जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह –

आज अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी और आपके लिए बहुत अधिक फायदेमंद भी रहेगी। अगर कोई प्रॉपर्टी बेचने संबंधी योजना बन रही है तो उस पर ध्यान केंद्रित रखें। उचित डील हो सकती है। पति-पत्नी के संबंधों में खट्टी मीठी नोकझोंक संभव है। परंतु इससे आपसी संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएगी। बदन दर्द और थकान जैसी परेशानी महसूस होगी। उचित आराम ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या –

इस समय ग्रह स्थितिया आपके लिए उचित भाग्य का निर्माण कर रही हैं, इसलिए इनका भरपूर सदुपयोग करें। तथा पूरे मनोयोग से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधित बिजनेस गति पकड़ेंगे। दूरदराज के क्षेत्रों से महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित होंगे। व्यवसायिक गतिविधियों के प्रति आपका पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा। परिवार तथा व्यवसाय के बीच उचित सामंजस्य बनाकर रखने से दोनों तरफ सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें। थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

तुला –

घर के वरिष्ठ सदस्य की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। अधिकतर समय सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यप्रणाली संबंधी एडवरटाइजमेंट करने की जरूरत है। साथ ही पब्लिक से अपने रिलेशन और मजबूत बनाएं। अपने काम की क्वालिटी पर और ध्यान दें। इसके लिए घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह भी मददगार रहेगी। परिवार में व्यवस्थित माहौल रहेगा। विवाहेतर संबंधों की वजह से पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। अपने अंदर उर्जा व आत्मबल की कमी महसूस होगी। मेडिटेशन व योग पर भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक –

सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। जिससे आपकी कार्य क्षमता और अधिक सशक्त होगी और इन कार्यों से आपको मानसिक सुकून भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां पहले की तरह ही रहेंगी। इस समय की गई मेहनत के अच्छे नतीजे आने वाले दिनों में दिखेंगे। इसलिए अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहे। जीवन साथी के भावनात्मक सहयोग की वजह से आप अपने कार्यों के प्रति पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। परंतु घर व बच्चों के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें। कभी-कभी आत्मविश्वास मनोबल में कमी महसूस होगी। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

धनु –

अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें। सफलता निश्चित है।आपके स्वभाव में भावुकता और कोमलता की वजह से लोग सहज ही आपकी तरफ आकर्षित होंगे। व्यापारिक गतिविधियों में किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें, सफलता जरूर मिलेगी। पति-पत्नी के संबंधों में नज़दीकियां आएंगी। तथा कोई पारिवारिक संबंधी कार्यक्रम भी बन सकता है। खांसी, जुकाम व गले संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें। थोड़ी सी समस्याएं भी होने पर तुरंत इलाज लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर –

र्मिक संस्थाओं से जुड़ना तथा सहयोग करना आपको बहुत अधिक मानसिक सुकून देगा साथ ही आप के मान सम्मान व आत्मिक उन्नति में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय में स्थिति कुछ बेहतर होगी।साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में सहयोगियों और कर्मचारियों का पूर्ण रूप से समर्पित भाव व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। दांपत्य संबंध सुखद रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से बहुत अधिक मानसिक शांति प्राप्त होगी। गर्मी की वजह से कुछ पेट खराब रह सकता है। हल्का और सुपाच्य भोजन ले।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ –

आपके अधिकतर काम मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित होते जाएंगे। आपको ऐसा महसूस होगा कि कोई ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद आपको मिल रहा है।और आप को अनायास ही आत्मिक शांति महसूस होगी। अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर पुनः विचार विमर्श करें। जल्दबाजी और तनाव से योजनाएं गलत होने की आशंका है। व्यवसायिक गतिविधियों में पूरा ध्यान रखना अति आवश्यक है। जीवनसाथी का परिवार के प्रति देखभाल व सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। मौसम की वजह से शरीर में दर्द व हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती हैं। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन –

संतान की किसी उपलब्धि से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। आज आप हर काम को बेहतरीन तरीके से पूरा करने का प्रयास करेंगे। मित्र तथा सगे संबंधी भी आप ही बुद्धिमता का लोहा मानेंगे। पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं रहेगा। परंतु कर्मचारियों तथा स्टाफ का सहयोग व्यवसायिक व्यवस्था को उचित बनाकर भी रखेगा। पारिवारिक समस्या को लेकर घर में कुछ उदासी का माहौल रह सकता है। परंतु अचानक ही मित्रों के आगमन से घर का वातावरण पूर्ववत सुखद हो जाएगा। वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। तथा गर्मी और पोलूशन से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट