Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में हर साल आएंगे 10 करोड़ श्रद्धालु, पिछले साल करोड़ राम भक्तो ने दर्शन किए थे

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में हर साल आएंगे 10 करोड़ श्रद्धालु, पिछले साल करोड़ राम भक्तो ने दर्शन किए थे

Ayodhya Ram Mandir Update: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में श्रीराम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) का निर्माण कार्य जारी है। कुछ हिस्सों का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। ऐसे में राम भक्तों की उत्सुकता को देखकर प्रदेश का पर्यटन विभाग भी लबरेज है। एक अधिकारी ने बताया कि अगले साल यानी 2024 में अयोध्या (Ayodhya) में 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

पर्यटन विभाग ने संभावनाएं जताई गई है कि अगले साल जैसे ही अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर का निर्माण पूरा होगा, वैसे ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या एकाएक बढ़ने लगेगी। पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने कहा है कि मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हर साल 10 करोड़ श्रद्धालु आएंगे।

2022 में 4 करोड़ श्रद्धालु आए थे: पर्यटन अधिकारी

पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि पिछले साल यानी 2022 में करीब 4 करोड़ श्रद्धालु भगवान राम का दर्शन करने के लिए अयोध्या (Ayodhya) आए थे। अयोध्या के प्रति लोगों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए होटल इंडस्ट्रीज भी अपनी रुचि दिखाई है। यूपी की नई पर्यटन नीति के अनुसार, 89 कंपनियों ने इस शहर में होटल खोलने की इच्छा जताई है। 26 कंपनियों ने तो अपना रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। इनमें ताज ग्रुप भी शामिल है।

15 से 24 जनवरी में होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा

15 से 24 जनवरी 2024 के बीच रामलला प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। इसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है। पर्यटन की बात करें तो मथुरा में 11 करोड़, काशी में 12 करोड़, अयोध्या (Ayodhya) में 6 करोड़, प्रयागराज में 2.4 करोड़ लोग पहुंचे थे।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में हर साल आएंगे 10 करोड़ श्रद्धालु, पिछले साल करोड़ राम भक्तो ने दर्शन किए थे

32 हजार करोड़ से संवर रहा अयोध्या (Ayodhya)

अयोध्या शहर को 32 हजार करोड़ रुपए से संवारा जा रहा है। इसके लिए राम मंदिर निर्माण पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार अयोध्या को पूरी दुनिया में पर्यटन का हब बनाना चाहती है। सरकार अयोध्या में 320 करोड़ रुपए से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनवा रही है।

इसे दो फेज में बनाया जा रहा। रनवे का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। भवन भी 80% तक बन गए हैं। पर्यटन विभाग का दावा है कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले एयरपोर्ट चालू हो जाएगा। एयरपोर्ट के सेकेंड फेज का निर्माण होने के बाद 700 से अधिक यात्रियों को हैंडल किया जा सकता है। एयरपोर्ट से 15 मिनट में राम मंदिर पहुंच सकेंगे।

230 करोड़ रुपए से बन रहा अयोध्या (Ayodhya) जंक्शन

अयोध्या जंक्शन (Ayodhya) का निर्माण 230 करोड़ रुपए से कराया जा रहा है। पहले इसका बजट 150 करोड़ रुपए ही था7 नए स्टेशन को बिल्कुल भव्य तरीके से बनाया जा रहा है। 10 हजार वर्ग मीटर में नई बिल्डिंग बन रही है। इसमें 225 कमरे, डॉरमेट्री, एस्केलेटर, फूड प्लाजा और 24 कोच के 3 प्लेटफॉर्म बन रहे हैं।

योगी सरकार की योजना है कि जनवरी में होने वाली रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ नई स्टेशन बिल्डिंग शुरू कर दी जाए। ट्रेन से राम मंदिर जाने के 3 रास्ते हैं। काशी से आए तो अयोध्या जंक्शन उतरना है। लखनऊ से आने पर अयोध्या (Ayodhya) कैंट स्टेशन और गोरखपुर से आ रहे हैं तो रामघाट स्टेशन पर उतरना है। अयोध्या जंक्शन से राम मंदिर की दूरी सिर्फ 800 मीटर है। अयोध्या कैंट से मंदिर की दूरी 9 किलोमीटर और रामघाट से 3 किलोमीटर है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट