Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Ayodhya Ram Mandir Update: रामलला की ललाट पर पड़ेगी सूर्य किरण, सरयू में पुष्पक-गरुण और जटायु, जानिए पूरा अपडेट

Ayodhya Ram Mandir Update:

Ram Mandir Specialty: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की 26 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। 15 से 24 जनवरी के बीच पूरा अनुष्ठान होगा। इस दिन के बाद आम लोग रामलला का दर्शन कर सकेंगे। इसको लेकर मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। दिसंबर तक मंदिर का भूतल तैयार हो जाएगा। मंदिर निर्माण पर अब तक 900 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। पूरा निर्माण कार्य पूरा होने में 1700 से 1800 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है।

Ayodhya Ram Mandir Update: मंदिर ढाई एकड़ में बना है। परिक्रमा पथ को जोड़ने के बाद मंदिर परिसर आठ एकड़ में फैल जाएगा। मंदिर के गर्भगृह में एक चबूतरा बनेगा। इस चबूतरे पर ही रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। ये मूर्ति 51 इंच की होगी। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के मुताबिक एक उपकरण बनाया जा रहा, जिसे मंदिर के शिखर पर रखा जाएगा। ताकि हर साल रामनवमी के दिन सूर्य की किरणें भगवान राम के माथे पर कुछ देर के लिए पड़ेंगी।

Ayodhya Ram Mandir Update: अहम बात है कि गर्भगृह में दो मूर्तियां रखी जाएंगी। एक मूर्ति श्रीराम के पांच साल के रूप की होगी। दूसरी मूर्ति में वर्तमान स्वरूप में रामलला नजर आएंगे। बाल्यवस्था वाली मूर्ति 51 इंच ऊंची होगी। मंदिर तीन मंजिला होगा, जिसकी ऊंचाई 162 फीट रहेगी। मंदिर परिसर में छह और मंदिर बनेंगे। सिंह द्वार से राम मंदिर में प्रवेश पर पहले पूर्वी दिशा में मुख्य द्वार होगा। यहां से श्रद्धालु परिसर में प्रवेश करेंगे। मुख्य द्वार के बगल में निकास द्वार रहेगा। इसके अतिरिक्त एक सुरंग बनाई जा रही, जहां से श्रद्धालु आ-जा सकेंगे। प्राण-प्रतिष्ठा से पहले मुख्य द्वार बन जाएगा।

सोने के सिंहासन पर विराजमान होंगे श्रीराम
Ayodhya Ram Mandir Update: मंदिर समिति का कहना है कि गर्भगृह में भगवान श्रीराम का आसन सोने का होगा। दरबार के दरवाजे पर भी भक्तों की ओर से सोने की पत्ती चढ़वाने की गुजारिश की जा रही है। राम मंदिर के आसपास की पूरी तस्वीर बदली जा रही है। पूरी अयोध्या नगरी बदल रही है। श्रद्धालु सरयू नदी में क्रूज पर सवार होकर अयोध्या का दर्शन करेंगे। दुबई में बने इस विशेष क्रूज का नाम जटायु रखा गया है। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले पुष्पक और गरुण भी सरयू में दिखाई देंगे।

मंदिर में 392 पिलर, 12 द्वार
Ayodhya Ram Mandir Update: मंदिर में कुल 392 पिलर होंगे। गर्भगृह में 160 और ऊपरी तल पर 132 खंभे होंगे। मंदिर में 12 द्वार रहेंगे, जिन्हें सागौन की लकड़ी से बनाया जा रहा। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हर दिन करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे। प्रत्येक श्रद्धालु को दर्शन के लिए 15-20 सेकंड मिलेंगे।

हज़ार साल भी भव्य रहेगा मंदिर
Ayodhya Ram Mandir Update: मंदिर के 42 दरवाजे महाराष्ट्र के चंद्रपुर से मंगाई लकड़ी से बनाए जा रहे हैं। लकड़ियां खास हैं, क्योंकि इसमें 600 साल तक दीमक नहीं लगेगी। मंदिर को आने वाले 1000 साल के लिहाज से बनाया जा रहा। मंदिर की खिड़की और दरवाजों के लिए चंद्रपुर की सागौन लकड़ी लगाई जा रही है। सागौन की लकड़ी की आयु 1000 साल होती है, जबकि पत्थरों की आयु 1000 साल से अधिक होती है।

गर्भगृह तैयार, 3 हजार मजदूर कर रहे काम
Ayodhya Ram Mandir Update: मंदिर का गर्भगृह बन गया है। दिन-रात 3 हजार मजदूर मंदिर को आकार देने में जुटे हैं। मंदिर समिति का कहना है निर्माण में लोहे का इस्तेमाल नहीं किया गया है। पत्थरों को जोड़ने के लिए तांबे का प्रयोग किया गया है। राजस्थान से नक्काशीदार पत्थर लाकर लाए जा रहे हैं

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट