Asia Cup 2023 Kl Rahul and Kohli Centuries: एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबला आज रिजर्व-डे पर कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 357 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम ने रिजर्व-डे पर 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए है। विराट कोहली ने कॅरियर का 47वां वनडे शतक जड़ा है। Read More
Asia Cup 2023: कोहली ने 94 गेंदों पर 122 रन की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही कोहली वनडे में सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अहत बात है कि सचिन और कोहली की पारियों में 54 पारियों का अंतर है। कोहली ने 10 हजार, 11 हजार और 12 हजार रन भी सबसे तेज बनाने वाली खिलाड़ी हैं। केएल राहुल ने ही शतक लगाया है। इन्होंने कॅरियर की छठी वनडे सेंचुरी लगाई है। 106 गेंदों पर 111 रन की नाबाद पारी खेली।
पाक के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर
Asia Cup 2023: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे बड़े स्कोर की भी बराबरी कर ली है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2005 में विशाखापत्तनम में पाकिस्तान के खिलाफ 356/9 का स्कोर खड़ा किया था। यह एशिया कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर था। इससे पहले भारत ने मीरपुर के मैदान पर 2012 में 330 रन बनाए थे। कोहली ने उस मैच में 183 रनों की पारी खेली थी।
कोहली-राहुल ने भारत की पारी संभाली
Asia Cup 2023: विराट कोहली और केएल राहुल ने तीसरे विकेट के लिए टीम इंडिया की पारी संभाली ली। दोनों ने अपने-अपने शतक भी जड़े और पाक को एक मजबूत लक्ष्य दिया। इनसे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के स्कोर 121 और शुभमन गिल 123 के स्कोर पर आउट हुए थे।
डेढ़ घंटे देर से शुरू हुआ मैच
Asia Cup 2023: मुकाबले से पहले ग्राउंड स्टाफ ने मैदान तैयार करने में बहुत मशक्कत की। दोपहर 3:44 बजे बारिश रुकने के बाद अंपायर्स ने मैदान का जायजा लिया। शाम 4:40 बजे खेल शुरू करने का निर्णय हुआ। मुकाबला तय समय दोपहर 3 की जगह दोपहर 4.30 बजे से शुरू हुआ।
वनडे में कितनी पारियों में किस खिलाड़ी ने बनाए 13 हजार रन
- विराट कोहली- 267 पारी
- सचिन तेंदुलकर- 321 पारी
- रिकी पोंटिंग- 341 पारी
- कुमार संगाकारा- 363 पारी
- सनथ जयसूर्या- 416 पारी
वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड
- सचिन तेंदुलकर- 18426 रन
- कुमार संगाकारा- 14234 रन
- रिकी पोंटिंग- 13704 रन
- सनथ जयसूर्या- 13430 रन
- विराट कोहली- 13024 रन
कोहली के कुल शतक
टेस्ट मैच-29
वनडे-47
टी-20-01