Bollywood Viral Photo: हाल में एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने बेटे वायु आहूजा का पहला जन्मदिन मनाया है। इसमें अनिल कपूर (Anil Kapoor) और आहूजा का पूरा परिवार शामिल हुआ था। एक्ट्रेस ने इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने 25 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम पर नाती और बेटी सोनम (Sonam Kapoor) की एक फोटो शेयर की है। इसमें उनकी बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और नाती वायु आहूजा (Vayu Ahuja) नजर आ रहे हैं।
सोनम (Sonam Kapoor) ने बेटे वायु (Vayu Ahuja) को अपनी गोद में ले रखा है। अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने बहुत ही प्यारा-सा मैसेज लिखा है। अनिल (Anil Kapoor) ने लिखा- मैं अपनी बच्ची को अपने बच्चे को गोद में लिए हुए देखकर कभी नहीं ऊब सकता…सोनम कपूर।
इस पर यूजर अनिल कपूर की तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ सोनम के बेटे को जन्मदिन की शुभाकामनाएं एवं शुभाशीष दे रहे हैं। इससे पहले सोनम ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा था- हमारा वायु कल 1 साल का हो गया। हमने परिवार के साथ एक प्यारी पूजा और दोपहर का भोजन किया। हमें आशीर्वाद देने के लिए ब्रह्मांड को बहुत-बहुत धन्यवाद। पिछले कुछ दिनों से सोनम कपूर इंडिया में ही रह रही है। अभिनेत्री ने बेटे का जन्मदिन पर घर में एक खास पूजा रखी। उन्होंने फैमिली लंच भी किया था।
Sonam की ‘ब्लाइंड’ अभी रिलीज हुई है
सोनम कपूर की फिल्म ब्लाइंड हाल में जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है। फिल्म में सोनम कपूर ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस बहुत जल्द वीरे दी वेडिंग-2 में भी नजर आएंगी।
Anil Kapoor इस साल 4 फिल्मों में नजर आएंगे
अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल एक्टर की 4 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वहीं, अगले साल की शुरुआत में एक फिल्म रिलीज होगी। 6 अक्टूबर 2023 को अनिल की फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग रिलीज होगी। इसे करण भुलानी ने डायरेक्ट किया है। 24 अक्टूबर को ‘तख्त’ रिलीज होगी। इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं।
अनिल फिल्म एनिमल में भी नजर आएंगे। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह एक दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म साढ़े साती में अजय देवगन के साथ अनिल कपूर दिखेंगे। यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी। इसे अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं। 25 जनवरी को फिल्म फाइटर रिलीज होनी है। इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।