Hollywood Singer Lisa Marie Presley Death: हॉलीवुड सिंगर लिसा मैरी प्रेस्ली अब इस दुनिया में नहीं रहीं. अमेरिकन सिंगर लिसा मैरी प्रेस्ली का निधन (Lisa Marie Presley Passed Away) हो गया. उनकी मां प्रिस्किला प्रेस्ली ने गुरुवार (12 जनवरी) को अपनी बेटी के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की. जानकारी के मुताबिक लिसा को कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
बता दें कि लिसा मैरी प्रेस्ली दिवंगत अमेरिकी एक्टर, सिंगर और म्यूजिशियन एल्विस प्रेस्ली की इकलौती बेटी थीं। उन्होंने संगीत की दुनिया में काफी नाम कमाया था। खबरों के मुताबिक, परिवार के एक बयान के मुताबिक, लीजा की मौत से परिवार सदमे में है। फैंस के बीच भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
लिसा का जन्म 1 फरवरी 1968 को हुआ था। अपने माता-पिता के तलाक के बाद, वह अपनी मां के साथ कैलिफोर्निया में रहती थी। इस दौरान वह अपने पिता से भी मिलती थी। उनके पिता की मृत्यु 1977 में हुई जब वह 9 वर्ष की थी। पिता की मौत के बाद वह अपने दादा-दादी के साथ अपने पिता की संपत्ति की संयुक्त वारिस बन गई थीं। अपने 25वें जन्मदिन पर, लिसा को अपने दादा-दादी की सारी दौलत विरासत में मिली थी। कहा जाता है कि यह 100 मिलियन डॉलर थी। साल 2004 में लिसा ने अपने पिता की 85 फीसदी संपत्ति बेच दी।
लिसा ने की थी 4 शादियां
लिसा ने चार बार शादी की थी। उन्होंने 1994 में अपने पहले पति, संगीतकार डैनी केफ से तलाक के 20 दिन बाद दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन से शादी कर ली थी। हालांकि बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था। दोनों की शादी 1994 से 1996 तक चली। लीसा ने कई वर्षों बाद अभिनेता निकोलस केग से 2002 में तीसरी शादी की थी। लेकिन 2004 में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।
चार बच्चों की मां थी लिसा
इसके बाद 2006 में लीसा ने गिटारिस्ट माइकल लॉकवुड से शादी कर ली। माइकल लॉकवुड और लिसा की शादी बाकी शादियों से लंबी चली थी, लेकिन 2016 में इनकी प्रेम कहानी पर विराम लग गया। इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। डैनी से लीसा के दो बच्चे हैं, जिनका नाम राइली और बेंजामिन है। वहीं, माइकल लॉकवुड से लीसा को जुड़वा बच्चे-हार्पर और फिनले हुए।
बता दें कि बतौर सिंगर और सॉन्गराइटर लिसा मैरी प्रेस्ली की डेब्यू एल्बम वर्ष 2003 में रिलीज हुई थी। उन्होंने ‘टू व्हॉट इट मे कंसर्न’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। सके बाद 2005 का ‘नाउ व्हाट’ आया और दोनों गानों ने बिलबोर्ड 200 एल्बम चार्ट टॉप 10 में जगह बनाई। इसके बाद साल 2012 में उनका तीसरा एल्बम, ‘तूफान और अनुग्रह’ आया था।