Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 30 August 2023 : आज इन राशि के लोग रहें सावधान, अपनों से मिल सकता है धोखा

Rashifal 30 August 2023 कन्या, समेत 3 राशि वालों को आज इस क्षेत्र में मिलेगी सफलता, शेष राशियों का रहेगा मिला जुला दिन (15)

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है।

Aaj Ka rashifal: 30 अगस्त यानी बुधवार को मेष राशि के जातकों को विशेष पद मिल सकता है। वृष राशि के लोगों को अजनबियों से दूरी बनाकर रखनी है। धनु राशि के लोग आज वाहन चलाते समय बेहद सतर्क रहें। दुर्घटना होने की प्रबल आशंका है। शेष राशि के लोगों का भी राशिफल जानें…

मेष (Aries) Rashifal
कार्यक्षेत्र में विशेष पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। कामकाज में सार्थक प्रयास करेंगे तो सफलता मिलना तय है। आय के नए स्रोत मिलेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अपने साझेदारों से सावधान रहें, उनसे धोखा मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें।

वृष (Taurus) Rashifal
आपके लिए दिन सावधानी व सतर्कता बरतने वाला है। किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो तो आप धैर्य बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें। कुछ अजनबी लोगों से दूरी बना कर रखें।

मिथुन (Gemini) Rashifal
इस दिन आपको किसी प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अधिक काम के कारण मानसिक चिंता हो सकती है। बिजनेस में घाटा हो सकता है. परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकता है।

कर्क (Cancer) Rashifal
आज का दिन अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत उत्पन्न होंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ जाएगा।

सिंह (Leo) Rashifal
इस दिन आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज परिवार में कोई अप्रिय घटना हो सकती है। अपनों से धोखा मिलने की आशंका है। अजनबी को रकम न दें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कन्या (Virgo) Rashifal
आज के दिन नौकरी पाने में सफलता मिलेगी। आपका एवं परिवार वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बिजनेस में बड़ा फायदा होगा। परिवार में पुराना विवाद खत्म होने से बढ़िया माहौल बनेगा।

तुला (Libra) Rashifal
आज इस दिन मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। व्यापार में गिरावट आएगी। परिवार में अप्रिय घटना हो सकती है। इससे पारिवारिक माहौल खराब हो जाएगा।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
इस राशि के लोगों की आज सेहत खराब हो सकती है। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार में भारी निवेश बिल्कुल नहीं करें। परिवार को लेकर बड़ी परेशानी सामने आ सकती है।

धनु (Sagittarius) Rashifal
इस राशि के जातकों की सेहत बिगड़ सकती है। इस दिन आप साजिश के शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि होने की आशंका है। परिवार में संपत्ति का विवाद हो सकता है। वाहन आदि चलाते समय सावधान रहें।

मकर (Capricorn) Rashifal
आज के दिन किसी नजदीकी व्यक्ति की सेहत बिगड़ सकती है। व्यापार में हानि होने के योग है। नया वाहन, मकान आदि नहीं खरीदें। नए काम की शुरुआत करते समय अनुभवी लोगों से सलाह लें। इस दिन निश्चित रूप से अपनी वाणी पर संयम रखें।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
यह दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस कर सकते हैं। किसी लड़की को बड़ी रकम उधार नहीं दें। परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगे।

मीन (Pisces) Rashifal
इस दिन आप एवं आपके परिवार वाले वाहन आदि का प्रयोग सावधानी बरतें। दुर्घटना होने की आशंका है। आप आज सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। आपकी कुछ बातों को लेकर परिवार में असहमति हो सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें ।

हमारा ईपेपर पढ़े

https://epaper.mradubhashi.com/

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट