Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 14 July 2023 : कन्या, तुला समेत इन राशि के लोगों पर आज बरसेगा धन, शेष राशियों का भी जानें हाल

aaj ka rashifal 14 july 2023

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 14 जुलाई यानी शुक्रवार को मेष राशि वाले अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं। कर्क राशि के लोगों की आज तरक्की होगी। किसी की सलाह काम आएगी।

मेष (Aries) Rashifal
दिन अध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने वाला है। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित चल रहे थे तो चिंताएं दूर होंगी। किसी को धन उधार दिया था तो वह वापस मिलेगा। आप अधिक लाभ के चक्कर में कम लाभ की ओर ध्यान नहीं देंगे, जो आपके लिए समस्या पैदा सकता है। धन को सही काम में लगाएं। बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।

वृष (Taurus) Rashifal
दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। अविवाहितों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। कारोबार में भूलकर भी जरूरी जानकारी किसी को नहीं दें। कोई उसका फायदा उठा सकता है। अति उत्साहित होकर किसी काम को किया तो गलती हो सकती है। माता-पिता की सेवा में भी दिन बीतेगा। पिताजी से धन संबंधित कुछ योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कारोबारी व्यस्त रहने के कारण काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दें। वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती है। एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी। घर के लोगों में किसी बात को लेकर तनातनी चल रही थी तो वह आज दूर होगी। भाई-बहनों का पूरा साथ में मिलेगा। किसी काम को कल पर टालने से बचें। वह कोई समस्या लेकर आ सकती है।

कर्क (Cancer) Rashifal
दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र के लोगों को कोई पद मिल सकता है। माता-पिता से किसी किए वादे को पूरा करना होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी की पुरानी सलाह बहुत काम आएगी। आप किसी काम को करने के लिए लंबे समय से परेशान थे तो आज पूरा हो सकता है।

सिंह (Leo) Rashifal
दिन मानसिक तनाव वाला है। संतान के कॅरियर को लेकर चिंता दूर होगी। आपकी नौकरी में बदलाव अच्छा नहीं रहेगा। पुरानी कंपनी में ही टिके रहें। किसी से उधार लिया था तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आप अपने कुछ फैसलों को संतान पर डालेंगे तो वह बुरा मान सकती है।

कन्या (Virgo) Rashifal
दिन बिजनेसमैन के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए प्लानिंग करेंगे। अपने विरोधियों की नाक में दम करके रखेंगे। इससे वह आपके कामों में रोड़ा नहीं अटका पाएंगे। हालांकि कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। आज आपको धन लाभ भी होगा।

तुला (Libra) Rashifal
चारों ओर वातावरण खुशनुमा रहेगा। एक के बाद एक खुशखबरी मिलती रहेगी। रोजगार की तलाश में बड़ा मुकाम मिल सकता है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। वह कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना पड़े तो सोच-विचार अवश्य करें। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल-मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
दिन मिलाजुला रहेगा। अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। वरिष्ठ सदस्यों से कुछ धन संबंधित समस्याओं पर बातचीत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथी की बातों को समझने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

धनु (Sagittarius) Rashifal
दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। कुछ नया कर रहे लोग वाणी और व्यवहार में मधुरता रखें। किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। भाई-बहनों से चल रही अनबन समाप्त करेंगे। किसी दूर रहे परिजन से फोन के जरिए शुभ सूचना मिल सकती है। बिजनेस के काम को लेकर यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। आपकी तरक्की की बाधा आज दूर होगी।

मकर (Capricorn) Rashifal
दिन धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने वाला है। संतान से कोई गलती हो, तो समझाएं। उनकी बात भी समझने की कोशिश करें। जीवनसाथी से जितनी उम्मीद थी तो वह उस पर खरी उतरेगी। परिवार के किसी सदस्य को लेकर कोई फैसला लेना पड़े तो वरिष्ठ सदस्यों से राय लें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
नौकरी के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा लाभ मिलेगा। घरेलू जरूरतों को लेकर अच्छा धन खर्च करेंगे। किसी अजनबी के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें। संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। कामों की बाधा आज दूर होगी। घर से दूर किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

मीन (Pisces) Rashifal
दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम होगा। इससे माहौल खुशनुमा रहेगा। अपना कोई फैसला संतान पर नहीं डालें। उनके मन की बात अवश्य जाने, तभी कोई निर्णय लें। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपका रुका हुआ धन मिल सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट