Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Navratri 2023: विदेशी महिला निभा रही भगवान लक्ष्मण की मां सुमित्रा का किरदार, रामलीला में अमेरिकी बिहेवियरल थेरेपिस्ट का किरदार देखेंगे लाखों लोग

Navratri 2023: विदेशी महिला निभा रही भगवान लक्ष्मण की मां सुमित्रा का किरदार, रामलीला में अमेरिकी बिहेवियरल थेरेपिस्ट का किरदार देखेंगे लाखों लोग

Delhi Dashhara, Navratri 2023: पूरे देश में नवरात्रि(Navratri) धूमधाम से मनाई जा रही है। समितियों द्वारा रामलीला का मंच कराया जा रहा है। इनमें दिल्ली के लाल किला मैदान में रामलीला महोत्सव में मनोरंजन का आध्यात्मिक रंगमंच कला समृद्धि का प्रदर्शन कर रहा। नव श्री धार्मिक लीला कमेटी के मंच पर रामलीला में विदेशी महिला श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण की माता सुमित्रा का किरदार निभा रही हैं। इनका नाम एली है, जो अमेरिका में बिहेवियरल थेरेपिस्ट हैं।

यह पहली बार है, जब वह भारत में किसी रामलीला में किरदार निभा रही हैं। यह अच्छा संकेत है कि नव श्री धार्मिक लीला कमेटी विविधता को बढ़ावा देना चाहती है। यह दर्शाता है कि वह सभी को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं में शामिल होने का अवसर देती है।

लक्ष्मण की मां का किरदार निभाने में सर्वश्रेष्ठ दूंगी

एली का कहना है, यह उसके लिए रोमांचक अवसर है। उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानने का अनूठा मौका मिला है। इस अवसर उन्हें नए समुदाय से जुड़ने का मौका देगा। इस प्रदर्शन को लेकर एली काफी उत्साहित हैं। उनको यकीन है कि वे लक्ष्मण की मां सुमित्रा का किरदार निभाने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगी।

10 वर्षों से बिहेवियरल थेरेपी का काम कर रहीं

एली का जन्म, पालन-पोषण अमेरिका में हुआ है। उन्होंने वॉशिंगटन विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक किया है। उन्होंने न्यूयॉर्क में बिहेवियरल थेरेपी क्लिनिक में काम किया है। वह इस क्षेत्र में 10 वर्षों से काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट