Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal: वृष, वृश्चिक समेत इन राशि वालों को आज नुकसान होने के योग, जानें अपना राशिफल

Rashifal: वृष, वृश्चिक समेत इन राशि वालों को आज नुकसान होने के योग, जानें अपना राशिफल

Table of Contents

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 20 अक्टूबर यानी शुक्रवार को वृषभ राशि वाले अच्छे से डॉक्टर को दिखाएं, नहीं तो भविष्य में बड़ी परेशानी हो सकती है। वृश्चिक राशि के जातकों को व्यापार में नुकसान के योग बन रहे हैं।

Rashifal: वृष, वृश्चिक समेत इन राशि वालों को आज नुकसान होने के योग, जानें अपना राशिफल

मेष (Aries) Rashifal

आपके लिए दिन किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रहेगा। भगवान के प्रति आस्था और भक्ति बढ़ेगी। लंबी यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। बिजनेस की कुछ योजना लंबे समय से रुकी थीं तो फिर से गति मिल सकती है। मनोरंजन के कार्यक्रमों में पूरी रुचि रहेगी। किसी जानकारी को लेकर अध्ययन और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वृष (Taurus) Rashifal

दिन सामान्य रहने वाला है। परिजनों की सलाह पर आगे बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण विषयों को धैर्य रखकर निपटना होगा। जल्दबाजी दिखाई तो गलती हो सकती है। कारोबार में किसी प्रकार का कोई समझौता न करें, नहीं तो आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। बड़ों की बात सुननी और समझनी होगी। नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। जोखिम भरे काम में हाथ न डालें।

मिथुन (Gemini) Rashifal

यह दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। किसी नए काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। आपको कुछ मामलों में पुरानी में टिके रहना होगा। वह आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से कोई बात कही तो वह आपकी उस बात का पूरा मान रख सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। साझेदारी में काम न करें। कामकाज में आप सबको साथ लेकर चलेंगे।

कर्क (Cancer) Rashifal

यह दिन आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इससे उनके ऊपर काम का बोझ थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन उन्हें मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सूझबूझ से किसी समस्या से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। कामों में कुछ अवरोध आ रहे हैं तो उन्हे धैर्य रखकर सुलझाना होगा। किसी से बहकावे में ना आएं। जिम्मेदारी से काम कर घर बाहर लोगों का दिल आसानी से जीत पाएंगे।

सिंह (Leo) Rashifal

आपके लिए दिन सुखमय रहने वाला है। भावनात्मक मामले सकारात्मक रहेंगे। प्रेम- स्नेह की भावना बनी रहेगी। अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थी गुरुजनों से शिक्षा में आ रही समस्या को लेकर बात कर सकते हैं। बुद्धि-विवेक से किसी मामले में आगे बढ़ें। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेंगे, लेकिन लेन-देन से संबंधित मामला समस्या लेकर आ सकता है। किसी को धन उधार देने से बचें।

कन्या (Virgo) Rashifal

दिन धैर्य और विश्वास से काम लेने के लिए रहेगा। वाणी की मधुरता को बनाए रखें। शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। निजी मामलों में किसी के बहकावे में ना आएं, नहीं तो वह आपका बड़ा नुकसान करवा सकती है। आवेश में आकर निर्णय लिया तो इससे समस्या होगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें। आप किसी की बातों में ना आएं। किसी मामले में हस्तक्षेप न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

तुला (Libra) Rashifal

आपके लिए दिन आलस्य भरा रहने वाला है। आलस्य के कारण आप बड़ी डील हाथ से गवां सकते हैं। सभी के साथ तालमेल बनाए रखें। भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। कुछ किसी काम के लिए महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल रहेंगे। साख सम्मान में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा था तो उससे छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal

दिन धन संपदा में वृद्धि लेकर आने वाला है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप अपने जीवन में बड़ा बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा न करें, नहीं तो लोग धोखा दे सकते हैं। कला-कौशल से रहन-सहन पर फर्क पड़ेगा। आपके आकर्षण को देखकर लोग तारीफ करेंगे।किसी भव्य आयोजन से जोड़ने का मौका मिल सकता है। संतान आपसे किसी वस्तु को खरीदने के लिए जिद कर सकती है।

धनु (Sagittarius) Rashifal

खुशियों से भरा रहने वाला दिन है। घर में मांगलिक कार्यक्रम होने से माहौल उत्सव जैसा रहेगा। सबके हित लाभ की मन में भावना रहेगी। एक के बाद एक खुशखबरी मिलती रहेगी। कोई जिम्मेदारी मिलेगी तो उसे समय रहते पूरी करेगी। कुछ स्वजनों से भेंट होगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कुछ नए प्रयास सफल रहेंगे। अपने घर को रेनोवेट कराने की पूरी योजना बना सकते हैं।

मकर (Capricorn) Rashifal

दिन दान-धर्म के कार्यों को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आवश्यक कार्य को जल्द पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहें। निवेश संबंधी गतिविधियों में पूरी सूची दिखाएंगे। अपनों के लिए किए गए काम के लिए शाबाशी मिल सकती है। परिवार में कोई सदस्य आपसे धन संबंधित मदद मांग सकता है, जिसे पूरी अवश्य करेंगे।

कुंभ (Aquarius) Rashifal

यह दिन बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। लाभ का प्रतिशत अधिक रहेगा। आर्थिक लक्ष्य पर फोकस बनाएं रखें। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को माफ कर आगे बढ़ेंगे। किसी काम में उसके नियमों का पूरा पालन करें। प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ेगी। एक से अधिक से आय होती दिख रही है। अपने मामलों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे।

मीन (Pisces) Rashifal

आपके लिए दिन पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। कॅरियर को लेकर आप परेशान चल रहे थे तो अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। पैतृक संम्पति संबन्धित मामलों में सावधानी से कोई बात बोलें, नहीं तो लोग उस बात को पकड़कर लटक सकते हैं। नौकरी से संबंधित सुझाव आपके पास आए तो आप उसमें बहुत सोच-विचार कर आगे बढ़ें। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथथ अन्य कोर्स के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट