ज्योतिषशास्त्र में राशिफल का एक बहुत बड़ा महत्त्व है। इसके माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। इस राशिफल की जानकारी निकालने के लिए ग्रह-नक्षत्र और पंचांग का विश्लेषण किया जाता है। देखिये आज का राशिफल।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको खुश होने के कई मौके मिल सकते हैं। कई जगहों आपको धन लाभ हो सकता है। आज आपके मन को शांति मिलेगी। लेकिन आप किसी से बेवजह वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, लेकिन इस दौरान इस बात का खास ख्याल रखें कि आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है, नहीं तो व्यवहार बिगड़ सकते हैं।
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन जीवन में वृद्धि लाने वाला है। आप अपने जरूरी काम में जल्दबाजी ना करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। स्वास्थ्य में आ रही किसी भी समस्याओं को हल्के में न ले। किसी काम से आज आप यात्रा पर हो सकते हैं। आज आपका किसी गलती का राज बाहर आ सकता है। बच्चें यदि आपसे किसी चीज की फरमाइश करें, तो आपको उसे जरूर पूरा करना पड़ेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए बाधा बन सकता है।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार में अच्छा रहने वाला है। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य को गति मिलेगी और शादीशुदा जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह समस्या में पड़ सकते हैं। आपके दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपको आपके जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि आपको संतान के करियर को लेकर कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले आज थोड़ा धैर्य बनाए रखें, शीघ्रता से कोई निर्णय न लें। आप बच्चों को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और आप उस पर पूरा ध्यान बनाए रखें, नहीं तो किसी को आपकी बात का बुरा लग सकता है। आप बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें, तभी आपक कार्य पूरे होंगे, लेकिन आपके आस-पास किसी वरिष्ठ सदस्य का रिटायरमेंट होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपनी वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.