Mradhubhashi
Search
Close this search box.

उज्जैन पहुंची एक्ट्रेस कांची सिंह ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

उज्जैन। यह रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस कांची सिंह ने अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। कांची सिंह को ये रिश्ता क्या कहलाता है में गायत्री के किरदार से घर-घर में पहचान मिली। महाकाल मंदिर में अपने फ्रेंड्स और परिवार के साथ फोटो खींचाती नजर आई कांची। कांची सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए फोटो शेयर करती रहती हैं। आने वाली फिल्म शुक्र दोष की सफलता को कामना की।

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में यह रिश्ता क्या कहलाता है की कांची सिंह परिवार के साथ दर्शन करने पहुंची। कांची अपने माता पिता के साथ बाबा महाकाल के संध्या आरती में शामिल हुई। करीब 2 घंटे तक मंदिर परिसर में ही बाबा की आराधना की जिसके बाद महाकाल मंदिर के प्रांगण में मस्तक पर भगवान शिव का त्रिपुंड बनवाया और अपने फ्रेंड्स के साथ फोटो भी खिंचवाई।  महाकाल के दर्शन के बाद कांची सिंह ने उज्जैन की होटल पर पहुंच कर चाय की चुस्की परिवार के साथ ली।

मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन करने गए आंखों में आंसू आ गए उनकी आरती में शामिल होकर एक अलग ही आनंद की अनुभूति हुई है जनवरी-फरवरी में आने वाली शुक्र दोष फिल्म को सफलता प्राप्त हो इसकी कामना बाबा महाकाल से की है।

टीवी इंडस्ट्री की सबसे क्यूट और ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल कांची सिंह अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो कुटुंब से की थी और उसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया। कांची की गिनती अब बोल्ड एक्ट्रेस में होती है लेकिन जब कांची अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं तब उनका लुक आज से बिल्कुल ही अलग था।

मृदुभा षी के लिए उज्जैन से अमृत बैंडवाल की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट