भोपाल। देश और प्रदेश में लगातार बदहाल होती शिक्षा व्यवस्था को लेकर मोर्चा खोलते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के आव्हन पर मध्यप्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी और जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने “शिक्षा बचाओ देश बचाओ” अभियान की शुरूआत राजधानी भोपाल से की हैं। एनएसयूआई “शिक्षा बचाओं देश बचाओं” अभियान के तहत छात्र-छात्राओं की सभी मांगो को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष त्रिपाठी ने मोदी-शिवराज सरकार पर साधा निशाना
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी ने इस मौके पर कहा कि मोदी सरकार द्वारा देश और प्रदेश में शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा जिससे शिक्षा संस्थानों द्वारा मनमानी फीस वसूलने के साथ साथ शिक्षा की गुणवत्ता के स्तर में गिरावट आयेगी जिससे निम्न और मध्यम वर्गीय परिवार के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कई समस्याओं का सामना करना पडे़गा। मंजुल त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की सरकार में सभी परीक्षाओं में घोटाले हो रहे जिससे देश के लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य बर्बाद हो रहा हैं। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी ने जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने की स्थिति में सीएम हाउस के साथ सांसद घेराव की चेतावनी दी है।