Mradhubhashi
Search
Close this search box.

11वें वर्ष भव्य गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव का आयोजन राजधानी के छोला दशहरा मैदान पर किया गया

भोपाल। शुक्रवार शाम तेजस जन कल्याण समिति के तत्वधान में लगातार 11वें वर्ष भव्य गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव का आयोजन राजधानी के छोला दशहरा मैदान पर किया गया।

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और भाजपा नेता पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने गोवर्धन पूजा कर गिरिराज पर्वत की परिक्रमा कर शहर वासियों को पर्व की बधाई दी। इस दौरान तेज़स जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित की गई भजन संध्या व धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का श्रद्धालुओं ने खूब लुत्फ उठाया।

भोपाल में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से  मनाया गया। इस अवसर पर छोला दशहरा मैदान प्रांगण में चावल, हलवा, सब्जियां, मिठाइयों व अन्य प्रसाद सामग्री से गिरिराज गोवर्धन का 21 फीट लंबा प्रतिरूप तैयार किया गया। भक्तों ने 21 फीट लंबे भव्य गोवर्धन पर्वत का प्रतिरूप तैयार किया।  इतना ही नहीं विभिन्न प्रकार के फलों से सुंदर सजावट की गई।

भक्तों ने अपने घर से विभिन्न प्रकार के पकवान भगवान को अर्पित करने के लिए लाए। इस प्रकार कई व्यंजनों का भगवान को भोग लगाया। इस मौके पर मंच से चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग द्वारा विशेष गोवर्धन लीला कथा सुनाई गई। इसमें उन्होंने बताया कि गोवर्धन रूप की आराधना करने से श्रीकृष्ण की प्राप्ति शीघ्रताशीघ्र होती है। गिरिराज गोवर्धन जब तक धरती पर हैं कलियुग का प्रभाव नहीं होगा। उन्होने इस दौरान बताया कि वह प्रत्येक माह गोवर्धन परिक्रमा के लिए जाते हैं। साथ ही भगवान कृष्ण को लगने वाले छप्पन भोग के पीछे की कहानी से भी श्रद्धालुओं को रूबरू करवाया।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट