इंदौर। इंदौर के विजय नगर थाना छेत्र में देर रात आपसी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वही पूरे विवाद में तीन लोग घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान सभी एक खाली मैदान में शराब पी रहे थे। इसी दौरान पुरानी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। इसके बाद एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर अरोपी को गिरफ्तार किया है।
वहीं मृतक के भाई अनिल ने बताया कि आरोपी और आकाश सांखले और इलाके में रहने वाले कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आकाश शहर में गैस की गाड़ी चलाने का काम करता था। आरोपी मृतक के परिचित है। फ़िलहाल पुलिस सबूतों और बयानों के आधार पर मामले की जाँच में जुटी है।
इंदौर से क्राइम भाषी के लिए चंकी बाजपेई की रिपोर्ट।