Happy Dussehra 2021: इस साल दशहरा 15 अक्टूबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। शास्त्रोक्त कथा के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था। लंका विजय के उपलक्ष्य में इस तिथि को विजयादशमी या दशहरा के रूप में मनाया जाता है।
विजयादशमी का पर्व प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन पर अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। दशहरे को मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। यह भी मान्यता है कि लमका विजय पर प्रस्थान करने से पहले श्रीराम ने मां दुर्गा की अराधना की थी और मां ने प्रसन्न होकर उन्हें विजयी होने का वरदान दिया था। श्रीराम और रावण का युद्ध लगातार नौ दिनों तक चला था औऱ दसवें दिन श्रीराम को लंकापति रावण पर विजय प्राप्त हुई थी।
दशहरा तिथि
प्रारंभ – 14 अक्टूबर 2021 को शाम 6 बजकर 52 मिनट से
समापन – 15 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट तक
दशहरा शुभ मुहूर्त
15 अक्टूबर – 1 बजकर 38 मिनट से 2 बजकर 24 मिनट तक
दशहरा पूजा विधि
विजयदशमी के अवसर पर भगवान श्रीराम देवी दुर्गा, मां सरस्वती, श्रीगणेश और महाबली हनुमान की पूजा की जाती है। इस दिन गाय के गोबर के दस उपलों पर नवरात्रि के दिन बोये गए जौ को लगाने का विधान है। इसके बाद धूप और दीप जलाकर पूजा की जाती है।