Mradhubhashi
Search
Close this search box.

5th Largest Stock Market : भारत का शेयर बाजार दुनिया का 5वां सबसे बड़ा Stock Market बना

5th Largest Stock Market : भारत का शेयर बाजार दुनिया का 5वां सबसे बड़ा Stock Market बना

मुंबई। भारत एक दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। Stock Market में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी के कारण भारत ने फ्रांस को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। जनवरी में फ्रांस रैंकिंग में भारत से आगे निकल गया था, लेकिन भारतीय शेयर मार्केट्स में 28 मार्च से लगातार तेजी दिख रही है। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 10 परसेंट की तेजी आई है। इसी तरह बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप में करीब 15 फीसदी उछाल आई। अप्रैल के बाद मई में भी घरेलू Stock Market में तेजी रही। पिछले दो महीने में विदेशी निवेशक भारतीय शेयरों में करीब 6.3 अरब डॉलर की खरीदारी कर चुके हैं।

5th Largest Stock Market : भारत का शेयर बाजार दुनिया का 5वां सबसे बड़ा मार्केट बना
5th Largest Stock Market : भारत का शेयर बाजार दुनिया का 5वां सबसे बड़ा मार्केट बना

भारत का मार्केट कैपिटेलाइजेशन $3.31 लाख करोड़ डॉलर पहुंच चुका है। इसके साथ ही भारत एक बार फिर दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा Stock Market बन गया है। इस साल देश की Stock Market वैल्यू में करीब 330 अरब डॉलर की तेजी आई है। अमेरिका 44.54 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट वैल्यू के साथ दुनिया में टॉप पर है। चीन 10.26 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे और जापान 5.68 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में हॉन्ग कॉन्ग 5.14 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ चौथे नंबर पर है। फ्रांस अब 3.24 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैप के साथ अब भारत से पीछे छठे नंबर पर खिसक गया है।

Stock Market : सेंसेक्स 63 हजार के करीब पहुंचा

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को Stock Market में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 344 अंकों की तेजी के साथ 62,846 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 99 अंकों की तेजी रही, ये 18,598 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिली है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 3.37% की तेजी रही।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट