Mradhubhashi
Search
Close this search box.

राजधानी में सूदखोरी की बलि चढ़े 5 लोग, मुखिया के बाद उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ा

भोपाल। शहर में सूदखोरी से परेशान होकर जान देने की कोशिश करने वाले जोशी फैमिली के मुखिया संजीव जोशी के बाद सोमवार को उनकी पत्नी अर्चना जोशी की भी मौत हो गई हैं। उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। ऐसे में जोशी फैमिली के अब तक सभी सदस्यों की मौत हो चुकी हैं।

बीते गुरुवार रात को आनंद नगर में रहने वाले संजीव जोशी ने पत्नी अर्चना, मां नंदनी, बड़ी बेटी ग्रीष्मा और छोटी बेटी पूर्वी के साथ मिलकर जहर खा लिया था। जिसमें पूर्वी, ग्रीष्मा और नंदनी की मौत के बाद कल संजीव जोशी की भी मौत हो गई थी। वहीं सोमवार को संजीव जोशी की पत्नी की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने जहर खाने से पहले सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल किया था, जिसमें 13 पेज का नोट था। वहीं इस मामले में पिपलानी में ऑटो पार्ट्स व्यापारी संजीव जोशी को कर्ज के जाल में फंसाने वाली बबली गैंग की चार महिलाओं को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। महिलाओं की पहचान बबली दुबे उसकी बेटी रानी दुबे, सगी बहनें उर्मिला खांबरा और प्रमिला बेलदार के रूप में हुई है।

जोशी फैमली केस में अब परत दर परत चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। रकम वसूली के लिए सूदखोर महिलाएं अर्चना को मोहल्ले में बेइज्जती करने के साथ ही लड़कियों से गलत काम कराने की बात आए दिन कहती थी। अर्चना ने पुलिस को यह भी बताया था कि पति की जानकारी के बगैर ही उन्होंने पैसे लिए थे। सूदखोरों के चुंगल में फंसने के बाद में उन्हें आगे कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। आए दिन की बेइज्जती से बचने का उन्हें कोई रास्ता नहीं दिख रहा था, जिसके बाद में उन्होंने परिवार सहित यह काम करने का फैसला लिया था।

मृदुभाषी के लिए भोपाल से मोहम्मद ताहिर खान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट