स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपनी शायरी के कारण तो कभी कविता की वजह से। जाकिर ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए संघर्ष से भरा लंबा सफर तय किया है। अब वो इतने सफल हो चुके हैं कि लग्जरी लाइफ जी रहे हैं।
उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं, जो दुबई वेकेशन के हैं। उन्होंने अपने पैरेंट्स को फ्लाइट में बिजनस क्लास में सफर कराया। ये देख फैंस तो क्या जाने-माने सिलेब्स का भी दिल भर आया। सभी उन्हें ढेर सारी दुआए दे रहे हैं। जाकिर के पोस्ट के एक वीडियो में उनके पापा बताते हैं कि ज़ाकिर की मम्मी रस्ते में बहुत सोइ।
बता दे जाकिर मध्य प्रदेश के इंदौर में पले-बढ़े हैं। उनका जन्म राजस्थानी मुस्लिम फैमिली में हुआ था। उन्होंने जवानी के दौरान ज्यादातर समय दिल्ली में बिताया। उन्होंने एक बार बताया था कि उनके पापा ने उनके टैलेंट को सपोर्ट किया और आगे बढ़ने में मदद की। उन्होंने 2012 में इंडियाज बेस्ट स्टैंड अप जीता था। कई शोज में परफॉर्म किया। उनका कॉमेडी स्टाइल लोगों को पसंद आने लगा। उनकी पंचलाइन ‘सख्त लौंडा’ काफी पॉप्युलर है। यूट्यूब पर उनके काफी वीडियो काफी हिट हैं।