Mradhubhashi
Search
Close this search box.

चोरों को कुछ न मिला तो लिखा, ‘जब पैसे नहीं थे तो लॉक ही नहीं करना था कलेक्टर

देवास। प्रदेश में अनलॉक होने के बाद चोरों के होसले इतने बुलंद होते नजर आ रहे है कि वो अधिकारीयों के घरों में भी चोरी करने से डर नही रहे है। बतादें कि मध्य प्रदेश के देवास के एक चोर की चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। SDM के नाम एक चोर की चिट्ठी का मजमून कुछ ऐसा है, जिसे पढ़कर आप की हंसी छूट जाएगी। जरा इस पत्र के मजमून पर गौर करें- ‘जब पैसे नहीं थे तो लॉक ही नहीं करना था, यही वो पत्र है जो देवास के डिप्टी कलेक्टर के नाम उनके घर में चोरी करने पहुंचे चोर छोड़ गए हैं। यह पत्र अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। चोरों को लगा था कि मध्य प्रदेश के देवास जिले के डिप्टी कलेक्टर का घर है, यहां बहुत कुछ मिलेगा, लेकिन उनके अरमानों पर पानी फिर गया।

देवास जिले के खातेगांव के SDM त्रिलोचन सिंह गौड़ का सरकारी आवास सिविल लाइन में है। यहां कुछ दिनों पहले चोरी हो गई। गौड़ शनिवार शाम जब सरकारी आवास पर आए तो हैरान रह गए। घर का ताला टूटा था। जब वे अंदर आए तो सामान चेक किया। सबसे पहले उनकी नजर टेबल पर रखे पत्र पर गई। इस पर लिखा था- ‘जब पैसे नहीं थे तो लॉक ही नहीं करना था कलेक्टर.’ अब यही पत्र वायरल हो रहा है, जिस पर इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह के फनी कमेंट्स कर रहे हैं।

15 दिन पहले खातेगांव के SDM बनाए गए हैं

इसके बाद डिप्टी कलेक्टर ने देखा कि एक अंगूठी, चांदी की पायल, 30 हजार नगद, और कुछे सिक्के चोरी हो गए हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। बता दें, डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन सिंह गौड़ को यहां आए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है. वे 15 दिन पहले खातेगांव के SDM बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट