Bihar crime news: प्यार में अंधा शादीशुदा युवक एक लड़की को लेकर फरार हो गया। इससे क्षुब्ध पिता ने घर में फंदे से झूलकर जान दे दी। वहीं, युवक की मां उस लड़की के अपहरण के केस में पहले से जेल में बंद है। यह घटना Bihar के पूर्णिया जिले की है। यहां के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरा पंचायत की वार्ड संख्या 12 निवासी 40 वर्षीय विनोद ठाकुर ने आत्महत्या कर ली है।
इसकी वजह उनका अपना बेटा धर्मवीर ठाकुर है। विनोद की पत्नी 56 वर्षीय सुनीता देवी दो महीने से मधेपुरा जेल में बंद है। मृत विनोद की बेटी ने कहा कि भाई की इस हरकत से पूरा परिवार शर्मिंदा है। पापा सामाजिक बेईज्जती और मां से वियोग बर्दाश्त नहीं कर पाए और जान दे दी।
अपने सैलून स्टाफ की बहन को लेकर भागा 3 बच्चों का पिता
विनोद का बेटा धर्मवीर शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे हैं। दो महीने पहले धर्मवीर अपने सैलून के स्टाफ की 19 वर्षीय बहन को लेकर फरार हो गया। दोनों ने शादी भी कर ली। लड़की मधेपुरा की रहने वाली है। उसके भाई ने धर्मवीर, उसके मां-पिता के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। अब पूर्णिया नगर थानाध्यक्ष मुकेश मिश्रा का कहना है कि पिता के श्राद्धकर्म में शामिल होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।