Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Virat Ramayana Temple: विश्व का सबसे बड़ा मंदिर बनना शुरू, 3.76 लाख वर्गफुट में होगा निर्माण, बिहार के इस जिले में जुटेंगे दुनिया भर के श्रद्धालु

Virat Ramayana Temple विश्व का सबसे बड़ा मंदिर बनना शुरू

Virat Ramayana Temple construction: फिल्म आदिपुरुष पर मचे बवाल के बीच सनातनियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर आज यानी 20 जून से बनना शुरू हो गया है। इसका निर्माण 2025 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। यह मंदिर बिहार के पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत केसरिया-चकिया पथ पर कैथवलिया-बहुआरा में बनाया जा रहा है।

Virat Ramayana Temple: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के पावन अवसर पर इस मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। महावीर मंदिर न्यास बोर्ड के सौजन्य से मंदिर बन रहा है। बोर्ड के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि विराट रामायण मंदिर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की भी स्थापना की जानी है। यह कार्य सावन में पूरा हो जाएगा। मंदिर में 12 शिखर होंगे। इन शिखरों के साज-सज्जा में 2 साल लगेंगे।

मंदिर में होगा सहस्रलिंगम
Virat Ramayana Temple: आचार्य किशोर कुणाल के मुताबिक तीन मंजिला विराट रामायण मंदिर होगा। मंदिर में एंट्री के बाद सबसे पहले भगवान गणेश का दर्शन होगा। यहां से आगे बढ़ने पर काले ग्रेनाइट की चट्टान से बनाए गए विशाल शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा महाबलिपुरम में 250 टन वजन के ब्लैक ग्रेनाइट पत्थर की चट्टान को तराशकर मुख्य शिवलिंग के साथ सहस्रलिंगम भी होगा। बता दें देश में 18वीं शताब्दी के बाद सहस्रलिंगम नहीं बनाया गया है। इसका वजन 210 टन, ऊंचाई 33 फीट और गोलाई 33 फीट रहेगी।

270 फीट का होगा सबसे ऊंचा शिखर
Virat Ramayana Temple: विराट रामायण मंदिर का निर्माण 3.67 लाख वर्गफुट में कराया जा रहा है। मंदिर का सबसे ऊंचा शिखर 270 फीट का रहेगा। एक शिखर 198 फीट का होगा। 4 शिखर 180 फीट के रहेंगे। एक शिखर 135 फीट और 5 शिखर 108 फीट के रहेंगे। पूरे मंदिर की लंबाई 1080 फीट और चौड़ाई 540 फीट रहेगी। मंदिर में शैव और वैष्णव देवी-देवताओं के 22 मंदिर होंगे। यहां कई आश्रम, गुरुकुल और धर्मशाला भी होंगे।Virat Ramayana Temple:270 फीट का होगा सबसे ऊंचा शिखर
विराट रामायण मंदिर का निर्माण 3.67 लाख वर्गफुट में कराया जा रहा है। मंदिर का सबसे ऊंचा शिखर 270 फीट का रहेगा। एक शिखर 198 फीट का होगा। 4 शिखर 180 फीट के रहेंगे। एक शिखर 135 फीट और 5 शिखर 108 फीट के रहेंगे। पूरे मंदिर की लंबाई 1080 फीट और चौड़ाई 540 फीट रहेगी। मंदिर में शैव और वैष्णव देवी-देवताओं के 22 मंदिर होंगे। यहां कई आश्रम, गुरुकुल और धर्मशाला भी होंगे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट