Ujjain 12 years Girl Rape Case Update: उज्जैन में 12 वर्षीय बच्ची से रेप मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये सभी ऑटो चालक हैं। एसआईटी ने 72 घंटे तक सड़कों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लगे एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपियों को पकड़ा है।
मुख्य आरोपी को सजा दिलाने के लिए अब एफएसएल और डीएनए टेस्ट होगा । मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट Read More
Ujjain Rape Case: उन्होंने बताया कि महाकाल लोक बनने के बाद शहर में ऑटो और ई-रिक्शा चालक बढ़ गए हैं। इन सभी का डेटाबेस बनाया जाएगा। चालकों के लिए चरित्र प्रमाण भी जरूरी किया जाएगा। एसपी ने कहा कि मेडिकल में मासूम से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़िता की हालात गंभीर होने के कारण इंदौर रेफर किया गया है।
बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। वह अर्धनग्न थी। घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ। घटना 26 सितंबर के पहले की है।
भरत सोना ने कुबूला जुर्म
Ujjain Rape Case: पुलिस ने जांच शुरू की तो उसके हाथ एक ऑटो का नंबर लगा। इस आधार पर पुलिस ने नीलंगाग पुलिस स्टेशन एरिया के शांति नगर निवासी राकेश को हिरासत में लिया। राकेश ऑटो चालक है। इसके बाद पुलिस ने 28 सितंबर को चार और चालकों को हिरासत में ले लिया। सभी बच्ची को ऑटो में घुमाए थे। पुलिस ने कई लोगों और ऑटो चालकों से पूछताछ की तो पता चला कि ऑटो चालक भरत सोनी बच्ची को अपने साथ लेकर गया था। भरत से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल किया।
सतना की रहने वाली बच्ची
Ujjain Rape Case: बच्ची सतना जिले की रहने वाली है। वह 23 सितंबर को घर से स्कूल के लिए निकली और लापता हो गई थी। वहां के जैतवारा पुलिस थाने में 25 सितंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। उसकी मां 10 साल पहले घर छोड़ चली गई थी। उसके पिता मानसिक रूप से बीमार हैं। बच्ची बड़े भाई और दादा के साथ रहती है। वह जैतवारा क्षेत्र के स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है।
अकेले आई थी उज्जैन
Ujjain Rape Case: एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि नाबालिग 25 सितंबर की सुबह साढ़े तीन बजे बस से उज्जैन आई थी। अब तक की जो जांच हुई है, उससे पता चला है कि वह अकेले आई थी। उसके साथ में कोई नहीं था। अभी मामले की जांच चल रही है। मामला काफी संवेदनशील है, जिसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जानी है।
गुहार लगाती रही पर किसी ने मदद नहीं की
Ujjain Rape Case: पीड़िता वडनगर रोड पर मुरलीपुरा से आगे दांडी आश्रम के पास मिली थी। कपड़े खून से सने थे। बच्ची आठ किमी पैदल चली। उसने कई लोगों से मदद की गुहार लगाई, किसी ने मदद नहीं की। दांडी आश्रम पर रहने वाले पुजारी राहुल शर्मा ने पीड़िता ने बात की और डायल 100 को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बच्ची की आंख सूजी थीं
Ujjain Rape Case: बच्ची की मदद करने वाले पुजारी राहुल शर्मा ने बताया कि मैंने बच्ची को देखा तो उसके शरीर से खून बह रहा था। उसने नीचे वस्त्र नहीं पहना था। मैंने तन ढकने के लिए कपड़ा दिया। मैंने उसे मोबाइल देकर कहा कि माता-पिता का नंबर याद हो तो कॉल कर लो। उसकी आंखें सूजी थीं। मैंने उससे पूछा- तुम्हारे माता-पिता कहां है? तुम किसके साथ आई हो? तुम्हारी यह दुर्दशा किसने की, लेकिन वह कुछ बताने में असमर्थ रही।