सेंसेक्स 965 अंकों का का गोता लगा कर 54,355 पर आ गया है। वहीं निफ्टी 264 अंक लुढ़का है। निफ्टी 16213 पर आ गया है। गिरावट के बावजूद एशियन पेंट्स, ग्रासिम, टाटा कंज्यूमर, अपोलो टायर, ब्रिटानिया जैसे स्टॉक निफ्टी टॉप गेनर में हैं। वहीं, टॉप लूजर में बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, हिन्डाल्को, एचडीएफसी और विप्रो जैसे स्टॉक्स हैं।
शेयर बाजार में अब गिरावट बढ़ती ही जा रही है। सेंसेक्स 937.79 लुढ़क कर 54,382.49 पर आ गया है। वहीं निफ्टी ने 262 अंकों का गोता लगाया है। निफ्टी 16215 पर आ गया है। गिरावट के बावजूद एशियन पेंट्स, ग्रासिम, टाटा कंज्यूमर, अल्ट्रोटेक और डॉक्टर रेड्डी जैसे स्टॉक निफ्टी टॉप गेनर में हैं। वहीं, टॉप लूजर में बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, हिन्डाल्को, एचडीएफसी और विप्रो जैसे स्टॉक्स हैं।