Table of Contents
ToggleNorth East Express Accident in Bihar: बिहार में बड़ा ट्रेन(Train) हादसा हुआ है। दिल्ली से कामख्या जा रही ट्रेन(Train) नंबर 12506 बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतरी है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के सभी डिब्बे पटरी से उतरे हैं। हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। 100 से ज्यादा यात्री घायल हैं। कई यात्रियों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर NDRF, SDRF, रेलवे का बचाव दल और स्थानीय पुलिस ने बचाव अभियान चलाया। हादसा बुधवार की देर रात हुआ है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि दुर्घटना के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, रेलवे अधिकारी और स्थानीय निवासियों ने मिलकर काम किया। हादसे के बाद एक स्पेशल ट्रेन(Train) से यात्रियों को वहां से निकाला गया और घायल अस्पताल में भर्ती कराए गए। राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। ट्रैक की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ट्रैक ठीक कर दिया जाएगा और आवागमन शुरू होगा।
कुछ ट्रेनों(Train) का बदला गया मार्ग
रेलवे ने हादसे के बाद कुछ ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया है। यह बदलाव अस्थाई रहेंगे। 18 ट्रेनों(Train) के मार्ग में बदले गए हैं। रेलवे ने दिल्ली से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के हादसे का शिकार होने पर दुख जताया है। रेलवे ने यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। लोग पटना हेल्पलाइन:9771449971, दानापुर हेल्पलाइन:8905697493, कमर्शियल कंट्रोल:7759070004 और आरा हेल्पलाइन:8306182542 पर संपर्क कर सकते हैं।
मृतक के परिजनों को 4 लाख देगी बिहार सरकार
हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को बिहार सरकार 4 लाख रुपए देगी। हादसे को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- जैसे हमें दुर्घटना के बारे में पता चला, लोग काम में लग गए। हम हर किसी की मदद करने जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा चारों मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपए दिए जाएंगे। जितने घायल हैं, उन्हें 50 हजार रुपए मिलेंगे।
स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े
हादसे के बाद एसी कोच पलटकर डाउन लाइन से अप लाइन पर आ चुकी थी। घटनास्थल रघुनाथपुर स्टेशन की पश्चिमी गुमटी के करीब था। रात होने की वजह से पास के बाजार बंद थे, लेकिन दुर्घटना का समाचार आग की तरह फैल गई। आसपास 15-20 किलोमीटर दूर गांवों से भी लोग वहां पहुंचे। स्थानीय लोगों ने रेल यात्रियों की काफी मदद की। पुलिस-प्रशासन और रेल अधिकारियों की भी मदद की।