Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Sawan First Somvar: सावन का पहला सोमवार आज, पूजा का ये है शुभ मुहूर्त, ओंकारेश्वर समेत इन मंदिरों में करें जलाभिषेक

sawan somvar सावन का पहला सोमवार आज, पूजा का ये है शुभ मुहूर्त, ओंकारेश्वर समेत इन मंदिरों में करें जलाभिषेक

Sawan First Somvar 2023: सावन महीने का आज पहला सोमवार है। 4 जुलाई से सावन मास शुरू है। यह 31 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन के 8 सोमवार होंगे। पहले सोमवार यानी 10 जुलाई को भगवान शिव की शुभ मुहूर्त पर जलाभिषेक करें। यह मुहूर्त सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12.59 बजे तक है। इस शुभ मुहूर्त पर पूजा-अर्चना करने से हर मनोकामना पूरी होगी।

इस पहले सोमवार पर स्नान कर साफ-सुथरा कपड़ा पहनें। फिर मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल, चंदन, धतूरा, भांग चढ़ाएं। भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के साथ ही भगवान गणेश, कार्तिकेय, मां पार्वती की भी जरूर पूजा करें।

इन मंदिरों में करें पूजा, इच्छाएं होंगी पूरी
मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित ओंकारेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह बेहद प्रमुख ज्योतिर्लिंग है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि चारधाम यात्रा कर ओंकारेश्वर मंदिर का दर्शन करने से ही श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के पुण्यों की प्राप्ति होती है। यह मंदिर इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है।

छिंदवाड़ा के मोक्षधाम मंदिर में करें जलाभिषेक
छिंदवाड़ा का मोक्षधाम मंदिर सावन की पूजा के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां हजारों श्रद्धालु सोमवार को भगवान का जलाभिषेक करने आते हैं। उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में भी अवश्य पूजा करनी चाहिए। रुद्रप्रयास स्थित यह मंदिर चारधाम यात्रा में शामिल है। यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां दर्शन से श्रद्धालु के सभी पापों का नाश होता है।

अमरनाथ मंदिर में जरूर दर्शन करें
जम्मू-कश्मीर स्थित अमरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन बहुत मंगलकारी माना जाता है। मंदिर एक गुफा के रूप में है। बर्फ से 10 फीट ऊंचा प्राकृतिक शिवलिंग बनती है। यहां आषाढ़ पूर्णिमा से लेकर रक्षाबंधन तक लाखों श्रद्धालु दर्शन करने को आते हैं।

बनारस स्थित काशी विश्वनाथ
बनारस स्थित बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर भी ज्योतिर्लिंग है। यहां 12 महीनों भगवान शिव के श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। पूरे सावन महीने यहां शिव भक्तों की काफी भीड़ उमड़ती है। गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर 1947 में बना था। महाभारत और श्रीमद्धभागवत में भी इस मंदिर का जिक्र है।

भुवनेश्वर स्थित लिंगराज मंदिर की काफी मान्यता
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित लिंगराज मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यह देश के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों में से एक है। मंदिर में पीठासीन देवता भगवान हरिहर हैं। यह भगवान शिव के ही रूप कहे जाते हैं। इसके अलावा आप तमिलनाडु के रामेश्वर स्थित रामनाथस्वामी मंदिर में भी जलाभिषेक कर सकते हैं। यह दक्षिण भारत का बहुत प्राचीन एवं प्रसिद्ध मंदिर है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट