बिहार। मानवता को शर्मसार करने वाला मामला बिहार से सामने आया है। जहां अपनी ही सगी बहन के बेटे के प्यार में एक विवाहिता महिला को दिल आ गया। विवाहिता को अपनी बहन के बेटे से इतना प्यार हो गया कि वह अपने पति को भी नहीं पहचान रही है। अब वो शादी के लिए अड़ गई है।
बतादे कि कांटी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता को अपनी ही बहन के बेटे के साथ इश्क हो गया। दोनों के बीच मौसी और भतीजे का रिश्ता है। बताया जा रहा है कि विवाहिता की बड़ी बहन का ससुराल कटरा के एक गांव में है। विवाहिता के बच्चे भी है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों से विवाहिता अपनी बहन के ससुराल में ही रुकी थी। कुछ दिन वहां रहन के बाद अपनी बहन के बेटे के करीब आते गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच संबंध भी बनने लगा था। वहीं कुछ दिन बाद युवक अपनी प्रेमिका मौसी को घुमाने भी ले गया था। घर वापस लौटे तो युवक की मां को दोनों पर शक हुआ। काफी पूछताछ करने के बाद दोनों ने एक दूसरे से प्रेम प्रसंग की बात को स्वीकार भी कर लिया।
मामला सामाजिक स्तर तक पहुंचा तो दोनों को समझाइश भी दी गई, लेकिन इसके बाद भी दोनों नहीं समझे तो मामला थाना पहुंचा। थाने में विवाहिता ड्रामा करने लगी। परिजनों ने विवाहिता को खूब समझाया, लेकिन किसी की एक ना सुनी और शादी की जीद पर अड़ गई।इस मामले में पेशोपेश में पड़ी है।
किसी और से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। महिला को समझाने में परिवार वाले लगे हुए हैं। पुलिस को शिकायत का इंतजार है। थानाध्यक्ष का कहना कि शिकायत दी जाएगी उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।