Mradhubhashi
Search
Close this search box.

भगोड़े नित्यानंद की प्रतिनिधि को ब्रिटिश संसद से न्योता, गंभीर आरोपों के बाद भारत छोड़कर भागा था बाबा

इंग्लैंड के उच्च सदन ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ में भारत के भगौड़े धर्मगुरु नित्यानंद की प्रतिनिधि को बुलाने पर विवाद हो गया है। बता दे नित्यानंद पर भारत में अपनी अनुयायी का रेप करने और बच्चों को किडनैप करने के आरोप हैं। जिसके बाद वह देश छोड़कर भाग गया था।

भारत में नित्यानंद के बड़ी संख्या में भक्त हैं। यहां वह दर्जन भर से ज्यादा मंदिर और आश्रम चलाता है। वह लोगों के सामने चमत्कार करने का दावा करता है। वह कहता है- मैं दीवारों के आर-पार देख सकता हूं, अंधे बच्चों की रोशनी वापस ला सकता हूं, गायों से बात कर सकता हूं और सूरज के उगने में देरी कर सकता हूं।

दरअसल कुछ दिनों पहले ब्रिटेन में नित्यानंद की प्रतिनिधि ‘आत्मदया’ हाउस ऑफ लॉर्ड्स में हुई दिवाली पार्टी में शामिल हुई थी। उसे कंजर्वेटिव पार्टी के दो नेताओं ने पार्टी में आने का न्यौता दिया था। पार्टी में आए लोगों को जो ब्रोशर बांटे गए थे उसमें नित्यानंद की संस्था का फुल पेज विज्ञापन भी छपा हुआ था। इसके बाद पार्टी में शामिल हुए कई लोगों ने नाराजगी दिखाई थी।

गौरतलब है कि एक शिष्या ने 2010 में नित्यानंद पर रेप करने का आरोप लगाया था। 2019 में गुजरात पुलिस ने आरोप लगाया था कि उसके आश्रम में बच्चों को किडनैप करके रखा जाता है। पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार भी किया। आश्रम में बच्चों की पिटाई भी की जाती थी। नित्यानंद अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को नकारता है। वह 2019 में देश छोड़कर भाग गया था। बाद में उसने ‘रिपब्लिक ऑफ कैलासा’ नाम का अपना अलग द्वीप बसाने का दावा किया था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट