Mradhubhashi
Search
Close this search box.

sign language को लोगों के बीच पहुंचाने का प्रयास कर रहे मूक बधिर

भोपाल। राजधानी भोपाल में मूक-बधिर बच्चों द्वारा विश्व सांकेतिक सप्ताह मनाया जा रहा है। शहर में जगह-जगह मूक-बधिर बच्चे सांकेतिक भाषा को बढ़ावा देने का इस सप्ताह के अंतर्गत प्रयास कर रहे हैं। बीते दिनों डीफ केन फाउंडेशन के बैनर तले मूक बधिरों के एक समूह ने मंत्री विश्वास सारंग, अरविंद भदौरिया, भूपेंद्र सिंह, विधायक कृष्णा गौर से मिलकर सांकेतिक भाषा को बढ़ावा देने व उसका समर्थन करने की अपील की थी जिसे सभी जनप्रतिनिधियों ने स्वीकार किया था।

मूक बधिर बच्चो का मानना है कि उनके लिए कोई भाषा नही है। मग़र पीएम मोदी ने पिछले दिनों पाठ्यक्रम में संकेतिक भाषा को भी शामिल किया है जिससे मूक बधिर लोगो मे खुशी की लहर है।

डीफ केन फाउंडेशन की जनरल सेक्रेटरी मूक बधिर प्रीति शाह सोनी ने ट्रांसलेटर खुशी जांगड़े की मदद से विशेष चर्चा में कहा कि दुनिया में कितनी ही तरह की भाषाएं हैं अगर 23 वी भाषा के तौर पर सांकेतिक भाषा सब लोगों के बीच रहेगी तो यह उनके लिए खुशी की बात होगी। आपने अकसर देखा होगा जो लोग सुनने और बोलने में सक्षम नहीं होते उनका अपनी बात रखने का अलग ढंग होता है। जैसे कि वे अपने हाथ, चेहरे और शरीर के हाव से बात करते हैं जिसे सांकेतिक भाषा कहा जाता है। जिस तरह हर भाषा के अपने व्याकरण और नियम होते हैं ठीक उसी तरह साइन लैंग्वेज का भी अपना एक कोर्स होता है, लेकिन यह भाषा कभी लिखी नहीं जाती है।

आपको बता दें कि विश्व बधिर संघ ने अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 सितंबर 2018 को सांकेतिक भाषा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।सांकेतिक भाषा दिवस पहली बार 2018 में मनाया गया था। वर्तमान साल में सांकेतिक भाषा दिवस की थीम ‘साइन लैंग्वेज हर एक के लिए’ है। शहर में ऐसे कई पैरेंट्स हैं जिनके बच्चे मूक-बधिर हैं। वो बोल और सुन नहीं सकते हैं। इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्होंने भी साइन लैग्वेज सीखी है। ऐसे टीचर्स भी हैं जो नार्मल हैं लेकिन साइन लैंग्वेज सीखकर बच्चों को कॅरियर में आगे बढ़ा रहे हैं।

टीचर्स का कहना है कि हर स्कूल में सांकेतिक भाषा के शिक्षक होने चाहिए। कुछ बेसिक साइन तो सभी को सीखने चाहिए जिससे ऐसे किसी व्यक्ति की मदद कर सकें।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट